फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers' problems are increasing due to falling temperature at night, life is becoming cold due to cold.

Bhiwani News: रात के समय तापमान गिरने से बढ़ रही किसानों की मुश्किलें, ठिठुरन से ठिठुरा जनजीवन

Fri, 05 Jan 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 05 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers' problems are increasing due to falling temperature at night, life is becoming cold due to cold.
भिवानी। रात के समय तापमान में गिरावट आने से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं वहीं ठिठुरन से आम जनजीवन भी ठिठुर गया है। वीरवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 9 डिग्री तक आ पहुंचा है। अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आई है। इसकी वजह से ठंड का सितम भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं किसानों की फसलों को लेकर भी कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे पाले से बचाव के लिए फसलों में हल्की सिंचाई करें। लेकिन इस समय नहरों में पानी बंद हो गया है। अधिकतर किसान इस बार अपनी फसलों की नहरी पानी से सिंचाई भी नहीं कर पाए हैं, जिसके बाद भूमिगत जल पर ही किसानों की निर्भरता बढ़ गई है। पाला से बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक भी रात के समय धुआं करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह से सूर्य देव के भी दर्शन नहीं हुए हैं। धूप नहीं खिलने से फसलों में भी इसका बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका बनी है। लगातार तीन से चार दिन धूप नहीं निकलना फसलों के लिए सेहतमंद होने के संकेत नहीं हैं। हालांकि किसान हल्की सिंचाई कर फसलों को मौसम की मार से बचाने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम की वजह से अभी फसलों में कोई नुकसान नहीं है। मौसम में अब परिवर्तन की एडवाइजरी भी जारी हुई है। इससे उम्मीद है कि हल्की बारिश होती है तो फसलों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं किसानों को अगर किसी तरह की समस्या आती है तो वे संबंधित खंड कृषि अधिकारी से संपर्क कर सुझाव ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article