फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers march to delhi

Bhiwani News: किसानों का दिल्ली कूच, सुबह 11 बजकर 20 मिनट के बाद चंडीगढ़ के लिए भिवानी से बस सेवा पर लगा ब्रेक

Wed, 14 Feb 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 14 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
farmers march to delhi
भिवानी। किसानों का दिल्ली कूच को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट के बाद चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा पर ब्रेक लग गया। भिवानी से अल सुबह साढ़े चार बजे से सात बजकर 20 मिनट पर ही रोडवेज बस चंडीगढ़ के लिए चली। यही हाल दिल्ली रूट का भी बना। भिवानी से दिल्ली के लिए चली बसें बीच रास्ते जाम में फंस गईं, जबकि भिवानी से दिल्ली गईं दो रोडवेज बसें बहादुरगढ़ से ही वापस लौट आईं। हालांकि अभी तक कोई भी रूट बंद नहीं किया गया है। जबकि दिल्ली और चंडीगढ़ रूट को बदला गया है। इसके बावजूद भी लोगों का सफर किसानों का दिल्ली कूच के चलते बीच रास्ते में अवरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन

भिवानी से चंडीगढ़ के लिए मंगलवार सुबह साढ़े चार, इसके बाद सुबह पांच बजे और फिर सात बजकर 20 मिनट पर बस स्टैंड से रोडवेज बस रवाना हुई। इसके बाद सुबह 11 बजकर 20 मिनट की बस को चंडीगढ़ नहीं भेजा गया, क्योंकि रास्ते में जाम लग गया। इस कारण दोपहर बाद चंडीगढ़ के लिए न तो कोई बस भिवानी से चंडीगढ़ के लिए चली और न ही वापस लौटी। भिवानी से दिल्ली के लिए रोजाना ही करीब 22 चक्कर लगाए जाते हैं। लेकिन भिवानी से दिल्ली रूट पर भी वन-वे ट्रैफिक किया हुआ है। जिस कारण बीच रास्ते में ही रोडवेज बस फंस गई। दिल्ली के लिए गई बसें नजफगढ़ से वापस लौटी जबकि भिवानी बस स्टैंड से दिल्ली के लिए चली दो रोडवेज बस बहादुरगढ़ जाम में फंसने के बाद वहीं पर खाली करनी पड़ी। ये बसें भी बहादुरगढ़ से वापस लौट आई। दरअसल भिवानी से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को साहाबाद, पंचकूला के रास्ते चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। वहीं कैथल के समीप थोल गांव के जाम में भिवानी की कई बसें फंस गईं।
विज्ञापन


भिवानी डिपो से सभी रूटों पर रोडवेज की सभी बसों का संचालन हो रहा है। चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर कई जगह जाम की स्थिति बन रही है। इसकी वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। रूट पर दौड़ रही रोडवेज बसों में रोडवेज अधिकारी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed