{"_id":"61e5ad3aa3417f626c61b18e","slug":"farmers-in-panic-after-finding-strange-traces-of-unknown-animal-in-the-reed-fields-of-village-chang-bhiwani-news-hsr622251565","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चांग के ईंख के खेतों में अनजान जानवर के अजीबोगरीब निशान मिलने से दहशत में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चांग के ईंख के खेतों में अनजान जानवर के अजीबोगरीब निशान मिलने से दहशत में किसान
विज्ञापन
भिवानी। गांव चांग के ईख के खेतों में किसी अज्ञात जानवर के अजीबोगरीब पांवों के निशान देखकर किसान दहशत में आ गए। सोमवार सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो उन्हें वहां किसी अनजान जानवर के अजीब से पांवों के निशान मिले, जिसे देखकर किसान सकते में हैं और खेतों में जाने से भी डरने लगे हैं। इसकी सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई और मामले की जानकारी भी वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि वन्य प्राणी विभाग की टीम मंगलवार को गांव में पहुंचकर मुआयना कर जानवर के बारे में पता लगाएगी।
गांव चांग के किसान रवींद्र, शेर सिंह रंगा पंच, प्रताप सिंह, हरपाल ने बताया कि गांव से शेखावत कृषि फार्म की तरफ जाने वाले खेतों में किसी अनजान जानवर के पांवों के निशान देखे गए हैं। इस तरह के जानवर के अब तक किसी ने पांव नहीं देखे हैं। जो निशान खेतों में हैं उनमें चार उंगलियां हैं, उंगलियों पर काफी नुकीले निशान भी गहरे हैं, जिससे अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि ये किसी खूंखार जानवर के हो सकते हैं। किसानों का कहना है कि ये निशान कुत्ता, जंगली बिल्ली या फिर गीदड़ के पांव से भी नहीं मेल खा रहे हैं। ये नीलगाय या हिरन के पांव के निशान भी नहीं हैं। किसी अनजान जानवर के अजीब से पांव के निशान मिलने के बाद खेतों में काम करने वाले खेतीहर मजदूरों में भी दहशत है। गांव चांग में अधिकतर किसान सब्जियों की पैदावार लेते हैं, लेकिन पानी का इलाका होने के कारण यहां काफी किसान ईंख की खेती भी कर रहे हैं। दिन के समय खेतों में खेतीहर मजदूरों की काफी चहल-पहल रहती है, क्योंकि यहां पर सब्जियों की पैदावार का सबसे बड़ा हब है। लेकिन रात के समय खेतों में कोई नहीं होता है। कड़ाके की ठंड की वजह से खेतों में फसलों को पाले से बचाव के लिए किसानों ने पानी से सिंचाई की हुई है। खेतों में गीली मिट्टी के अंदर ही किसी अनजान जानवर के अजीब से पांव के निशान देखे गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को दी है। मंगलवार को टीम गांव के खेतों में पहुंचकर अनजान जानवर के पांवों के निशान की तहकीकात कर उसका पता लगाएगी।
वर्जन
अभी तक हमें कोई सूचना नहीं मिली है। अगर कोई सूचना आती है तो टीम मौके पर पहुंचकर पांवों के निशानों की जांच करेगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
- ज्योति कुमार, निरीक्षक, चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल मिनी जू भिवानी।