फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers have raised the demand to open Moga number 26100 from the beautiful branch canal

Bhiwani News: किसानों ने सुंदर ब्रांच नहर से मोगा नंबर 26100 खोलने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers have raised the demand to open Moga number 26100 from the beautiful branch canal
बवानीखेड़ा। गांव खेड़ी दौलतपुर व कुंगड़ के किसानों का प्रतिनिधिमंडल खेड़ी दौलतपुर के सरपंच प्रेम सिंह व पूर्व सरपंच सतबीर सिंह के नेतृत्व में सुंदर ब्रांच नहर से मोगा नंबर 26100 को खोलने के लिए उपायुक्त से मिलने पहुंचा। किसानों ने शुक्रवार को उपायुक्त से मांग की है कि पानी मोगा की सफाई करवाई जाए, जो पिछले दो वर्ष से बंद पड़ा है। इस कारण दोनों गांव के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपप्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि दोनों गांव के किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए कई बार सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन के चक्कर काट चुके हैं। यदि संबंधित विभाग व जिला प्रशासन समस्या का शीघ्र समाधान नहीं करेंगे तो किसान सभा उपायुक्त कार्यालय या सिंचाई विभाग के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर होगी। बाद में किसान सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले। इस पर उन्होंने समाधान का आश्वासन मिला। इस अवसर पर सुरेश प्रजापति, किसान संसार, सुरेश कुंगड़, बिंटू, राजपाल, सुरेंद्र सिहाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed