{"_id":"653fed27e24455f8d20a2099","slug":"farmers-dead-body-cremated-at-130-pm-national-highway-blocked-at-6-pm-bhiwani-news-c-21-hsr1027-250860-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दोपहर डेढ़ बजे किया किसान के शव का दाह संस्कार, शाम छह बजे लगाया नेशनल हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दोपहर डेढ़ बजे किया किसान के शव का दाह संस्कार, शाम छह बजे लगाया नेशनल हाईवे पर जाम
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार की मौत मामले में आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम
भिवानी। गांव गोलपुरा के समीप खेत में जा रह किसान शिवकुमार (35) की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर डेढ़ बजे शव का गांव भांखड़ा में अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद शाम छह बजे ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने गांव ललहाना के समीप दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों व परिजनों ने डायल 112 की ईआरवी गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।
जाम पर डटे मृतक के भाई जयभगवान व अन्य ग्रामीणों का आरोप था कि ईआरवी पर तैनात कर्मचारी शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार से डायल 112 की गाड़ी चलाते हुए उसे भाई शिव कुमार को टक्कर मार दी। इसके बाद उनका अमानवीय व्यवहार की हादसे में घायल को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और फिर भाग गए। शिवकुमार को समय पर उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। गांव ललहाना में जाम लगाए जाने से सड़क के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया।
पुलिस ने हाईवे पर वाहनों का रूट बदला
लोहारू की तरफ से आने वाले वाहनों को जूई से कैरू की तरफ डायवर्ट कर दिया और लोहानी होकर भिवानी पहुंचना पड़ा। इसी तरह भिवानी से लोहारू की तरफ जाने वाले वाहनों को गांव लोहानी से कैरू होकर जुई पहुंचने और फिर जूई से लोहारू की तरफ सफर करना पड़ा। इस तरह से वाहन चालकों को भी कई किलोमीटर वाया चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ा। देर रात तक ग्रामीण जाम पर डटे रहे। ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर हाईवे जाम किए रखा। वहीं जाम लगाए बैठे ग्रामीण एक ही मांग पर अड़े हैं कि डायल 112 की ईआरवी गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जाए।