फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer's condition suddenly worsens during pesticide spraying in the field, dies during treatment

Bhiwani News: खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की अचानक बिगड़ी हालत, उपचार के दौरान मौत

Tue, 05 Nov 2024 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Nov 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer's condition suddenly worsens during pesticide spraying in the field, dies during treatment
मृतक के परिजनों  के ब्यान लिखवाते पुलिसकर्मी। 
भिवानी। चरखी दादरी जिला के गांव डोहकी में खेत में कीटनाशक का छिड़काव के दौरान एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसे उपचार के लिए परिजन भिवानी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां सोमवार रात को उसने दम तोड़ दिया। दादरी सदर पुलिस ने मंगलवार सुबह भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव डोहकी निवासी सुखबीर (50) दो नवंबर को अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था कि इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर भिवानी के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया। सुखबीर की सोमवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी दादरी सदर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

दादरी सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई पवन ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन बच्चों का पिता था और गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। उसकी दो बेटी शादीशुदा है जबकि छोटा बेटा अविवाहित है। बेटे सुमित के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed