फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers blocked outside the market gate due to stoppage of purchase of millet

Bhiwani News: बाजरा की खरीद बंद करने पर किसानों ने मंडी के गेट के बाहर लगाया जाम

Tue, 26 Sep 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked outside the market gate due to stoppage of purchase of millet
तोशाम में बाजरे की खरीद  न होने  से  नाराज किसान मंडी के बाहर जाम  लगाकर रोष जताते हुए।
तोशाम। मौसम खराब होने के कारण हैफेड की ओर से पिछले तीन दिन में मात्र 180 क्विंटल बाजरे की खरीद करने के विरोध में आढ़तियों ने मंगलवार को दोपहर बाद बाजरे की खरीद बंद कर दी। इसके विरोध में मंडी गेट के बाहर किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मंडी सचिव ने 10 मिनट बाद किसानों को बाजरे की खरीद शुरू करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर तक आढ़तियों ने बाजरे की खरीदी। इसके बाद उन्होंने बाजरे की खरीद बंद कर दी। मंडी के कर्मचारियों ने लगातार किसानों के टोकन काटे। आढ़तियों का कहना है कि एक तो मौसम की मार है ऊपर से खरीद नहीं हो रही, वे बाजरे को कहां रखें। खरीद न होने से किसानों ने मंगलवार को ढाई बजे मंडी के आगे जाम लगा दिया।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र, कर्मबीर, सुखबीर, धर्मपाल व सत्यवान ने बताया की मंगलवार को सारे दिन वे लाइन में खड़े हैं उनके गेट पास नहीं काटे गए और न ही आढ़ती बाजरा खरीद रहे। किसानों का कहना है कि बाजरे की खरीद नहीं होने से किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं और टोकन के लिए लाइनों में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके द्वारा आठ से 9 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। लेकिन हैफेड की ओर से मात्रा 180 क्विंटल की खरीद की गई है। एक तो मौसम खराब है ऊपर से खरीद नहीं हो रही है। इसलिए वे बाजरे की खरीद नहीं कर रहे।

- चेतन शर्मा, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन।


बाजरे की खरीद हैफेड द्वारा कॉमर्शियल की जा रही है। झार लगाया हुआ व अन्य नियमों के अनुसार ही बाजरे की खरीद की जाएगी। आत्मप्रकाश ने बताया कि कोई भी आढ़ती झार लगाने को तैयार नहीं है। परचेजर ने बताया कि नियमों के अनुसार साफ-सुथरा बाजरा ही खरीदा जाएगा।
- आत्मप्रकाश, परचेजर, हैफेड।

हमारे तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। खरीद एजेंसी की दिक्कत थी, उनकी उच्चाधिकारियों से बात करवा दी है उन्होंने इनको आश्वासन दिया है।
-

सुदेश, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article