फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmers block road due to non-availability of DAP fertilizer in Bahal of Haryana

डीएपी की किल्लत: खाद के लिए दिनभर लाइन में लगे रहे किसान, 300 बैग बंटते ही स्टॉक खत्म, बहल-भिवानी मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 23 Oct 2021 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल/भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 06:54 PM IST
सार

किसानों को सूचना मिली थी कि सात दुकानों पर खाद आया है। किसान घर पर सारा कामकाज छोड़कर मंडी में खाद लेने के लिए पहुंच गए, लेकिन वहां सिर्फ एक ही दुकान पर खाद मिला। जिसपर किसानों ने गुस्से में जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Farmers block road due to non-availability of DAP fertilizer in Bahal of Haryana
खाद न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहल(भिवानी) में डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने पर क्षेत्र के किसानों ने विरोध जताते हुए बहल भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगाए रखा। दिन भर लगे जाम के चलते मुख्य बाजार की सड़क पूरी तरह से बंद रही और इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं हो सका।

विज्ञापन


प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की पर वे डीएपी खाद उपलब्ध करवाने की मांग पर ही अड़े रहे। किसानों ने कहा कि अगर उनको बिजली सप्लाई और डीएपी की उपलब्धता के बारे में सही आश्वासन नहीं मिला तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


शनिवार को बहल कस्बे में सात दुकानों पर डीएपी की आने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान बहल पहुंच गए थे। लेकिन, पुरानी अनाज मंडी में केवल एक ही दुकान पर डीएपी खाद मिला तो किसानों को लाइन में लगना पड़ा। करीब 300 कट्टे बांटने के बाद जब दुकानदार के पास स्टॉक खत्म हो गया तो लाइन में खड़े किसानों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: सिरसा, भिवानी में डीएपी की आपूर्ति अधिक, दूसरे जिले कर रहे इंतजार, कई जिलों में स्टॉक खत्म होने की कगार पर

किसान दो बजे के करीब अनाज मंडी से चलकर बहल-भिवानी मुख्य रोड पर आकर बीच सडक़ पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। किसानों ने कहा कि वे पिछले पांच दिनों से बहल के चक्कर लगा रहे हैं पर हर रोज सुबह से शाम तक लाइनों में लगे रहने के बाद शाम को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। आज भी केवल एक ही दुकान पर स्टॉक आया तो कुछ ही देर में खत्म हो गया। हर रोज उनको अपना काम छोडक़र डीएपी के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।

किसानों के धरने को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी समर्थन किया और कहा कि किसानों के लिए सरकार ने विकट स्थिति पैदा कर दी है। एक तरफ तो खेत में बिजाई का काम चल रहा है और दूसरी तरफ डीएपी के लिए हर रोज लाइनों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बहल क्षेत्र के लिए करीब 70,000 बैग डीएपी की जरूरत है जबकि अब तक कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केवल 10,000 बैग किसानों को दिए गए हैं। ऐसे में 60,000 बैगों की आपूर्ति कब और कैसे होगी, उनको इस बात का जवाब मिल जाए तो वे धरने से उठ जाएंगे।

किसानों को नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक, थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार व कृषि अधिकारी मदन लाल ने समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं मानें। किसानों ने कहा कि जब तक बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होगी और उनको डीएपी की उपलब्धता के बारे में आश्वासन नहीं मिला तो वे अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर देंगे।

जाम के कारण लोगों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर मानमनोव्वल के बाद शाम पांच बजे किसानों ने जाम खोल दिया। लंबे रूट पर चलने वाले लोडिंग ट्रकों की सडक़ के दोनों तरफ पूरे दिन लाइन लगी रही। धरने को डॉ. बलबीर सिंह ठाकन, अशोक आर्य, रामचंद्र फौजी, शक्ति सिंह गाढा, राजबीर सुरपुरा सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed