हरियाणा: सिरसा, भिवानी में डीएपी की आपूर्ति अधिक, दूसरे जिले कर रहे इंतजार, कई जिलों में स्टॉक खत्म होने की कगार पर
हरियाणा में खाद को लेकर मारामारी चल रही है। कहीं किसान पुलिस पर हमला कर रहे हैं, कहीं जाम लगाकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सिरसा, भिवानी में डीएपी की आपूर्ति अधिक की जा रही है। करनाल में भी आपूर्ति ठीक है। दूसरे जिले खाद का इंतजार कर रहे हैं। कई जिलों में स्टॉक खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में डीएपी खाद की किल्लत के बीच सिरसा में सबसे अधिक 8841 और भिवानी-चरखी दादरी में 5081 मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति की गई है। इनके साथ ही हिसार, रेवाड़ी और करनाल में भी 3 से 4 हजार मीट्रिक टन के बीच खाद भेजा गया है। वहीं, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक समेत अन्य जिलों में एक हजार एमटी तक भी खाद नहीं भेजा गया। पंचकूला में अब तक मात्र 30 एमटी खाद ही पहुंचा है।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: आईएएस अशोक खेमका का 54वां तबादला, सरकार ने नहीं दिए महत्वपूर्ण विभाग, अब विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा
इस समय खाद को लेकर मारामारी
इस समय प्रदेश में खाद को लेकर मारामारी चल रही है। रबी के सीजन के लिए प्रदेश में डीएपी की अनुमानित लागत 3 लाख एमटी होती है। 70 हजार टन खाद सरसों की बिजाई के लिए लगता है, जबकि 2.30 लाख एमटी गेहूं बिजाई के समय प्रयोग होता है। 21 अक्तूबर तक प्रदेश में 53 हजार मीट्रिक टन डीएपी आ चुका है, जबकि प्रदेश में पहले से ही 53 हजार एमटी स्टॉक मौजूद था। कुल 1 लाख एमटी से खाद में से अब तक 81 हजार मीट्रिक टन खाद की बिक्री हो चुकी है और अब स्टॉक में 25 हजार एमटी खाद ही शेष है।
इन जिलों में खाद का स्टॉक खत्म होने की कगार पर
किसानों द्वारा हाथोंहाथ डीएपी खरीद किए जाने के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में खाद का स्टॉक खत्म होने को है। इस समय महेंद्रगढ़ में 140, गुरुग्राम 239, फरीदाबाद 334, पंचकूला 189 रोहतक 581, झज्जर 546 रेवाड़ी 542 एमटी स्टॉक ही शेष बचा है।
ये भी पढ़ें-सोनीपत: आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन पर पटरी चोरी करते 3 आरोपी पकड़े, 1 मौके से फरार
डीएपी खाद की आवक और स्टॉक
जिला कुल मांग पहले से मौजूद आवक बिक्री शेष स्टॉक
- सिरसा 33564 4306 8841 11160 2433
- भिवानी-दादरी 26939 4165 5081 8445 1088
- हिसार 26649 4792 4012 7080 1436
- कैथल 11875 1775 4151 4887 1578
- रेवाड़ी 11561 3067 3917 6368 542
- फतेहाबाद 19273 2504 3837 4852 1542
- करनाल 20263 3987 3372 4409 2594
- जींद 20286 3732 2752 4413 1784
- महेंद्रगढ़ 10549 2714 2591 5204 140
- मेवात 9389 895 2176 2166 857
- कुरुक्षेत्र 17455 2273 2068 3388 783
- पलवल 16314 1496 1908 2352 1062
- पानीपत 7952 2944 1175 2548 1572
- अंबाला 10709 2748 1745 2238 2445
- यमुनानगर 11420 2436 1671 1992 1999
- झज्जर 9721 1616 1189 2565 546
- सोनीपत 14065 3664 970 3053 1618
- रोहतक 11693 2356 941 2032 581
- गुरुग्राम 5592 1048 705 1384 239
- फरीदाबाद 3071 375 260 406 334
- पंचकूला 1660 170 30 11 189
- कुल 300000 53063 53393 81066 25362
नोट (डीएपी खाद के आंकड़े 21 अक्तूबर तक स्टॉक के हैं)
प्रदेश में डीएपी का कुल स्टॉक घटकर 25 हजार एमटी रह गया है।
ये भी पढ़ें-झज्जर में मर्डर: धारदार हथियारों से हमला कर युवक को मार डाला, दिमाना गांव की किक्रेट अकादमी के मैदान में मिला शव
जिलों में डीएपी मांग और खेती के हिसाब से सप्लाई किया जा रहा है। रोजाना दो रैक आ रहे हैं और जहां से भी मांग आती है, उसकी आपूर्ति की जा रही है।
-मंजीत नैन, डिप्टी डायरेक्टर, एग्रीकल्चर