फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmers bharat band, protest, road and railway track will block

26 मार्च को सात जगह रोड तो तीन जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम करेंगे किसान

Thu, 25 Mar 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
farmers bharat band, protest, road and railway track will block
कितलाना टोल स्थित धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान संगइनों ने 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। जिले के किसान बंद को सफल बनाने के लिए रोड बंद, रेल बंद और बाजार बंद की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में 26 को सात जगह रोड जाम और तीन जगह रेलवे ट्रैक जाम करने की योजना है। किसान नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे जाम की तैयारी में है। जाम सुबह से शाम तक होगा। ऐसे में आमजन को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पुलिस प्रशासन भी भारत बंद को लेकर अलर्ट है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से बनाए तीन कृषि कानूनों के विरोध में देशभर में किसान आंदोलनरत है। भिवानी जिले में कितलाना टोल प्लाजा सहित सात जगह किसान धरने पर बैठकर रोष जता रहे है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से रोड जाम, रेलवे ट्रैक जाम कर चुके है वहीं टोल फ्री चल रहा है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं होने पर अब किसान सख्त रुख अपनाने जा रहे है। इसी कड़ी में 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया गया है। किसानों का प्रयास है कि इस दिन सब कुछ बंद हो। न बाजार खुले न परिवहन और न रेल। इसके लिए योजना भी बनाई है और अलग-अलग ड्यूटी भी लगाई है। जिले में सात जगह राड जाम की तैयारी है वहीं तीन जगह रेलवे ट्रैक पर किसान और ग्रामीण नजर आएंगे।
विज्ञापन

बाजार बंद के लिए व्यापारियों से साध रहे संपर्क
बाजार बंद कराने के लिए किसान संगठन व समर्थन करने वाले अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व्यापारियों से संपर्क साध रहे है। मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने पूर्ण बंद करने का आश्वासन दिया है वहीं अन्य से संपर्क साधा जा रहा है। बाजार बंद को लेकर व्यापारी नेताओं में असमंजस की स्थिति है। कुछ बंद करने को तैयार है तो कुछ त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार खोलने के पक्षधर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा रोड जाम
बामला, धनाना, बवानीखेड़ा, ईश्रवाल, मिरान, जूई, कितलाना टोल प्लाजा
यहां होगा रेलवे ट्रैक जाम
बामला, सूई, लोहारू
26 मार्च को रहेंगे बाजार बंद
हांसी रोड स्थित नगर व्यापार संगठन अध्यक्ष व इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद सांगवान के कार्यालय में व्यापारियों, दुकानदारों की बैठक हुई। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष व इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान आनंद सांगवान ने कहा कि सरकार किसानों की बात और मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। सरकार की नीतियों से छोटे व्यापारी भी दुखी है। जिसके विरोध में 26 मार्च को शहर के बाजार बंद रहेंगे। इस अवसर पर ललित शर्मा, मोनू, अनिल सैनी, जेपी शर्मा, रणबीर लांबा उपस्थित रहे।
कोट्स-
26 मार्च को बंद का आह्वान किया गया है और भिवानी में पूर्ण बंद किया जाएगा। नेशनल और स्टेट हाईवे बंद किए जाएंगे वहीं पहले की तरह रेलवे ट्रैक भी बंद किया जाएगा। व्यापारिक संगठनों से भी संपर्क किया जा रहा है। आढ़ती एसोसिएशन बंद में शामिल होने का आश्वासन दिया है। बाजारों को भी बंद करवाया जाएगा।
- गंगाराम श्योराण, किसान नेता
26 मार्च के बंद को लेकर सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी लगाई गई है। भिवानी में सात जगह रोड जाम और तीन जगह रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। दादरी के किसान दादरी में जाम करेंगे।

- कामरेड ओमप्रकाश, कर्मचारी-मजदूर नेता
वर्जन -
किसानों की ओर से रोड जाम संबंधित अभी कोई सूचना नहीं है। हमारा प्रयास रहेगा कि कानून व्यवस्था न बिगड़े। इसके लिए सभी मुख्य स्थानों पर पुलिस टीम तैनात की जाएगी। पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed