{"_id":"62acce9a65d325068f01544d","slug":"farmer-s-daughter-got-third-place-in-the-state-bhiwani-news-hsr634538244","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की बेटी ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
496 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने पर छात्रा हिमानी का मुंह मीठा कराते उसके परिजन
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। गांव मंढाणा निवासी किसान परमीत की बेटी हिमानी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 500 में से 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि हिमानी ने ट्यूशन और कोचिंग लिए बिना यह सफलता हासिल की है। छात्रा हिमानी का कहना है कि उसके भाई हिमांशु ने पिछले साल 10वीं कक्षा में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। वहीं परिजनों और स्कूल स्टाफ के सहयोग और आशीर्वाद से वह इतिहास रच पाई है।
विज्ञापन
गांव मंढाणा स्थित केशव शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हिमानी ने बताया कि वह आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। देश में बढ़ती अपराध की घटनाओं को रोकने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए अपनी सेवाएं देना चाहती है। हिमानी ने बताया कि उसका पिता परमीत गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं और मां प्रमिला निजी स्कूल में टीचर हैं। परिजनों और शिक्षकों से मिली प्रेरणा और सहयोग से उसने कठिन मेहनत की। शाम को वह खाना बनाने और घर के अन्य कार्यों में हाथ बंटाती थी, जिसके बाद समय निकाल कर पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। इस दौरान उसने टीवी और मोबाइल से दूरी बनाए रखी। साथ ही परीक्षा की तैयारी के लिए कहीं से कोई कोचिंग नहीं ली। हिमानी ने बताया कि अगर हम लक्ष्य को निर्धारित कर उसके लिए कठिन परिश्रम करें तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।