फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer organizations opened front on controversial statement of Haryana Agriculture Minister JP Dalal

Haryana: कृषि मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान पर किसान संगठनों ने खोला मोर्चा, किरण चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 29 Nov 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Nov 2023 02:14 PM IST
सार

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान पर कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने कहा कि बहन-बेटियों और किसान भाइयों के प्रति प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक है। ये पहली दफा नहीं, इससे पहले किसान आंदोलन में अन्नदाताओं की मौत पर इन्होंने ऐसा ही बयान दिया था।

विज्ञापन
Farmer organizations opened front on controversial statement of Haryana Agriculture Minister JP Dalal
कृषि मंत्री जेपी दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल के विवादित बयान पर अब किसान संगठनों के साथ जनसंगठनों और विपक्षी नेताओं ने भी विरोध में मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के पदाधिकारियों ने 30 नवंबर को भिवानी के भगत सिंह चौक पर कृषि मंत्री के विवादित बयान को लेकर उनका पुतला दहन की रुपरेखा तय की है वहीं, कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने भी कृषि मंत्री व किसान परिवार की महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी पर ट्वीट कर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के कामरेड ओमप्रकाश, बलबीर सिंह बजाड, कमल सिंह प्रधान, रामफल देशवाल, रोहताश सैनी, दलिप सिंह सांगवान, जोगेन्द्र सिंह तालू, युद्धवीर सिंह अहलावत ने कहा कि कृषिमंत्री ने तीन दिन पहले गांव गिगनाऊ के राज्य स्तरीय बागवानी मेले में मंच से विवादित बयान दिया। जिसमें मंत्री दलाल कह रहे हैं कि जिनकी घरवाली तक उनकी नहीं सुनती है, उन्होंने किसानों का ठेका ले रखा है। मैं सबको जानता हूं।
विज्ञापन


किसी पर पांच मुकदमें, किसी पर तीन मुकदमे हो रखे हैं। जो उल्टे उल्टे काम कर रहे है। पदाधिकारियों ने कहा कि 30 नवंबर की सुबह 10 बजे भिवानी के भगत सिंह जो मंत्री आवास से कुछ दूरी पर ही है वहां कृषिमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया जाएगा। वहीं किसान नेताओं ने यह भी कहा है कि अब तक विवादित बयान पर कृषिमंत्री की तरफ से भी कोई माफी या फिर खेद नहीं जताया गया है। जिससे किसान संगठनों में आक्रोश बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दी किरण चौधरी ने प्रतिक्रिया
बहन-बेटियों और किसान भाइयों के प्रति प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक है। ऐसी भाषा शैली किसी राजनेता की तो नहीं होती। ये पहली दफा नहीं, इससे पहले किसान आंदोलन में अन्नदाताओं की मौत पर इन्होंने ऐसा ही बयान दिया था। किसान अपनी इच्छा से मरे हैं। टुकड़े-टुकड़े पर मरने वालों के लिए कोई संवेदना नहीं। इनके ये शब्द शहीद हुए 750 किसानों के परिवारों के लिए तीर के समान थे। अहंकार के मद में बार-बार जनता, किसान भाइयों और महिलाओं का अपमान करने वाले कृषि मंत्री साहब शायद ये भूल चुके हैं कि कुर्सी पर बैठाने वाले गिराने में भी देर नहीं लगाते। वो दिन अब दूर नहीं है। -किरण चौधरी पूर्व मंत्री एवं विधायक तोशाम एवं पूर्व सीएलपी लीडर।


कृषि मंत्री माफी मांगे या विरोध  के लिए रहे तैयार:फोगाट खाप

कृषि मंत्री जेपी दलाल के विवादित ब्यान देने के विरोध में बुधवार को चरखी दादरी में फोगाट खाप -19 की बैठक हुई। प्रधान बलवंत नम्बरदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खाप पदाधिकारियों ने तो टुक बात कही। उन्होंने कहा की कृषि मंत्री अपने बिगड़े बोल के लिए माफी मांगे वरना विरोध के लोए तैयात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed