फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer organizations came out to protest against installation of electricity tower in Bhiwani

Bhiwani: बिजली टावर लगाने के विरोध में उतरे किसान संगठन, आज गांव बिधवान में होगी पंचायत; लेंगे बड़ा फैसला

Tue, 23 Apr 2024 03:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 23 Apr 2024 03:42 PM IST
सार

भिवानी में किसान टावर लगाने के विरोध में उतरे हैं। गांव से बड़ी संख्या में किसान व महिला मौके पर पहुंचे और टावर लगाने का काम रुकवा दिया।

विज्ञापन
Farmer organizations came out to protest against installation of electricity tower in Bhiwani
किसानों का विरोध - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के बहल क्षेत्र के गांव बिधवान में बिजली विभाग भारी पुलिस बल के साथ बिजली के किसानों के विरोध के बावजूद जबरन टावर लगाने पहुंचा। गांव के किसानों को इसकी भनक लगी तो गांव से बडी़ संख्या मे़ं किसान व महिला मौके पर पहुंचे और टावर लगाने का काम रुकवा दिया।

विज्ञापन


बिधवान गांव से बिजली विभाग बड़े टावर लगा रहा है परन्तु किसानों का यह कहना है की जब तक उनकी जमीन के पैसे नहीं देंगे तब तक टावर नहीं लगाने देंगे। किसानों  का कहना है की एक टावर कम से कम 16 फुट जगह घेर रहा है और एकड़ मे़ं कम से कम दो पोल लग रहे हैं, जिस से किसानों को काफी नुकसान  हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने यह फैसला किया है की जब तक किसानों से समझौता नहीं किया जायेगा तब तक किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगने दिये जायेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता दयानन्द पूनिया, अंतर कस्वां, बिल्लु गोदारा, कुलदीप बड़वा, आजाद, सुकरम जागलान, बलवान बागडी़, किरशन, अशोक, फूलसिहं, माहबीर, नरेश, अनील पूनिया, मुनी देवी, मंजू देवी, भतेरी देवी, किरशना, बलवान सूरा, दिलबाग, कर्मबीर मौजूद रहे वहीं किसान नेताओं ने मंगलवार सुबह 10 बजे गांव बिधवान में गांव के चौक में पंचायत बुलाई है। जिसमें आगे का फैसला किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed