{"_id":"6019a25c8ebc3e30c51a94c8","slug":"farmer-murder-bhiwani-news-rtk593567663","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में किसान की हत्या, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में किसान की हत्या, भाई घायल
विज्ञापन
खेत में ट्यूबवेल लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में किसान व उसका भाई घायल हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। किसान की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि भाई को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सदर पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
गांव दिनोद निवासी सुशील(32) ने बताया कि वह भारतीय सेना में सिपाही है। इन दिनों छुट्टी पर वह घर आया हुआ है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि सोमवार दोपहर वह बड़े भाई राजकुमार (52) के साथ खेत में ट्यूबवेल लगवाने गया था। जब वे खेत में पहुंचकर काम करवा रहे तो अचानक ही आरोपी पक्ष से कर्मबीर, सुमित्रा, अमित और राहुल ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में वे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी वाहन से उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। जहां से राजकुमार को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। राजकुमार ने सोमवार देर शाम रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है।
भूमि को लेकर चल रहा था विवाद
घायल सुशील ने बताया कि उनके परिवार के लोगों की साझे का खेत है। जिसमें करीब साढ़े दस एकड़ भूमि आती है। भूमि को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों का उनके साथ विवाद चल रहा है। सोमवार को वे दोनों भाई अपने खेत में जाकर ट्यूबवेल लगवा रहे थे। आरोपी पक्ष के चार लोगों ने उन पर लाठी-डंडे बरसा कर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष से भी एक घायल
झगड़े में दूसरे पक्ष से भी एक युवक को घायल बताया जा रहा है। मगर अभी तक उनके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। सदर पुलिस थाना की टीम मामले की जांच में जुटी है।
सोमवार को गांव दिनोद में भूमि विवाद के चलते दो परिवारों में झगड़ा हो गया। जिसमें गांव दिनोद निवासी राजकुमार की मौत हो गई और उसका छोटा भाई सुशील गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल सुशील के बयान पर आरोपी पक्ष के चार लोगों कर्मबीर, सुमित्रा, अमित और राहुल के खिलाफ हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल बताया जा रहा है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
- विद्यानंद, थाना प्रभारी, सदर पुलिस थाना।