फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer Farm Labourers' Organisation protested against changing the name of MNREGA

Bhiwani News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में किसान खेत मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Farmer Farm Labourers' Organisation protested against changing the name of MNREGA
ढाणी रिवासा में मनरेगा का नाम बदलने पर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्य। - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
तोशाम। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने ढाणी रिवासा में सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) करने और अरावली पर्वत क्षेत्र में 100 मीटर से कम ऊंचाई की पहाड़ियों में खनन की अनुमति देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नए कानून की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी ने कहा कि योजना का नाम बदेलने से कुछ हासिल नहीं होगा। मनरेगा के तहत 100 दिन काम देने की गारंटी थी लेकिन मौजूदा सरकार में औसतन 40 से 50 दिन का काम भी नहीं दिया जा रहा है। जिला सचिव एडवोकेट बस्तीराम ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अनुशंसित और स्वीकृत अरावली जिलों की एक समान परिभाषा भारत की सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला के लिए विनाशकारी साबित होगी। विरोध प्रदर्शन में सुंदर, महेंद्र सिंह शर्मा, लोकराम, महेंद्र सिंह और राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed