फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer dies after being hit by tractor

Bhiwani News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

Tue, 15 Oct 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by tractor
तोशाम। गांव पटौदी कलां में सोमवार सुबह खेत में जा रहे 47 वर्षीय किसान की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटौदी कलां निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह व उसका पिता रतन सिंह सोमवार सुबह आठ बजे खेत में जा रहे थे। जब वे गांव से लगभग एक किलोमीटर बाहर पहुंचे थे कि एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसका पिता रतन सिंह घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को थोड़ा आगे जाकर रोका और चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। आसपास के किसान घायल को तोशाम अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी भेज दिया। पुलिस ने अमित की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed