{"_id":"5f23104f8ebc3e63bb10a5b8","slug":"farmer-death-to-snake-bite-bhiwani-news-rtk566548742","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में स्प्रे कर रहे किसान की सांप के डसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में स्प्रे कर रहे किसान की सांप के डसने से मौत
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में खेत में स्प्रे कर रहे किसान को अचानक सांप ने डस लिया। किसान की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
मामला बुधवार दोपहर बाद करीब चार बजे का है। कस्बा बवानीखेड़ा निवासी 55 वर्षीय सुभाष खेतीबाड़ी कर परिवार का लालन पालन करता था। बुधवार दोपहर में वह अपने खेत में कपास की फसल में स्प्रे कर रहा था। स्प्रे करने के दौरान अचानक ही उसको सांप ने डस लिया। परिजन जब खेत पहुंचे तो वह बेसुध अवस्था में मिला। परिजन निजी वाहन का प्रबंध कर उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डयूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृृह में रखवा दिया। मामले की सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा पुलिस थाने से जांच अधिकारी एसआई लालजीत सिंह सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एसआई लालजीत सिंह ने बताया कि मृतक सुभाष खेतीबाड़ी करता था, जोकि चार बच्चों, तीन बेटियों और एक बेटे का पिता था। तीनों बेटियों की शादी कर रखी है, जबकि बेटा हरेंद्र अविवाहित है। वह बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। मृतक के बेटे हरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वीरवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।