{"_id":"66fc1f1077898bcc300e6d3b","slug":"farmer-and-laborer-died-in-bhiwani-district-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-123856-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी जिले में किसान और मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी जिले में किसान और मजदूर की मौत
Tue, 01 Oct 2024 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
भिवानी जिले में किसान और मजदूर की मौत हो गई।
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव जाटू लोहारी में एक किसान की खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय स्प्रे चढ़ने से मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में जाटू लुहारी निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि उसका भाई दिनेश कुमार (32) सोमवार शाम को अपने खेत में कपास की फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था।
इसी दौरान उस पर स्प्रे का प्रभाव चढ़ गया। इससे दिनेश बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर भिवानी स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। जहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार को शव कब्जे में लिया और भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
क्रशर प्लांट पर काम करते हुए श्रमिक का फिसला पैर, मौत
तोशाम। गांव खानक में क्रशर प्लांट पर काम कर रहे प्रवासी श्रमिक की हादसे में मौत हो गई। मृतक मदन झारखंड का रहने वाला है। मृतक पिछले 4-5 साल से खानक में काम कर रहा था।
विज्ञापन
वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भिवानी स्थित नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतक मदन प्लांट पर काम कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। इससे वह रोड़ी के बने डिग में जा गिरा। सिर में लगी चोट के चलते मदन की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई राममेहर के अनुसार मामले में फिलहाल इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।