फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farewell to teacher Anita Mehta

Bhiwani News: सेवानिवृत्ति पर मॉडल स्कूल की अध्यापिका अनीता महता को दी विदाई

Mon, 01 Jul 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Farewell to teacher Anita Mehta
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विधालय ​भिवानी में अनीता महता को सम्मानित करतीं स्कूल स्टा
भिवानी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सामाजिक अध्ययन अध्यापिका अनीता महता को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या सविता घनघस ने कहा कि अनीता ने अपने कार्यकाल की शुरुआत जेबीटी अध्यापिका के तौर पर की थी। बाद में उनकी पदोन्नति हुई थी। उनकी कार्यशैली सराहनीय रही। इस दौरान प्रवक्ता राकेश वधवा, जोगेंद्र, सुभद्रा, सविता, रितु, अंजू, भगवान दास महता, विजय महता, मीरा देवी, पूजा, पारुल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


29 वर्षों की सेवा के बाद मौलिक मुख्याध्यापक युद्धवीर सेवानिवृत्त
भिवानी। गांव खावा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मौलिक मुख्याध्यापक सुंदर सिंह धानिया 29 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान आयोजित विदाई कार्यक्रम को ग्राम स्वराज किसान मोर्चा की ओर से गठित गो किसान समृद्धि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा ने भी संबोधित किया। वहां पौधरोपण किया गया। सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक ने शहीद मंगल सिंह खरेटा किसान भवन और विद्यालय के लिए सहायता राशि भेंट दी। इस अवसर पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रघुबीर सिंह, बीआरसी सत्यवान ढुल, सरपंच ओमप्रकाश ढुल, सीताराम सिंधनवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







यूको बैंक कर्मी सुरेश को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
भिवानी। यूको बैंक में करीब 40 वर्षों तक विशेष सहायक रहे रुद्रा कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार शर्मा पद से सेवानिवृत्त हो गए। आजकल वे स्थानीय बीटीएम चौक स्थित यूको बैंक शाखा में तैनात थे। उनकी सेवानिवृत्ति पर रविवार को यूको बैंक की बीटीएम चौक स्थित शाखा में विदाई समारोह हुआ। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक अजय श्योराण ने उन्हें स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक अजय श्योराण, सहायक प्रबंधक पूजा भाटिया, हरज्ञान जाखड़, योगेश महता, राय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed