{"_id":"65721013e18fa9736a063e26","slug":"family-identity-card-spoils-the-ration-schedule-of-bpl-families-wheat-is-coming-less-in-allotment-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-9843-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: परिवार पहचान पत्र ने बिगाड़ा बीपीएल परिवारों के राशन का शेड्यूल, आवंटन में गेहूं आ रहा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: परिवार पहचान पत्र ने बिगाड़ा बीपीएल परिवारों के राशन का शेड्यूल, आवंटन में गेहूं आ रहा कम
Fri, 08 Dec 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। परिवार पहचान पत्र ने सरकारी राशन डिपो पर बीपीएल परिवारों के राशन का शेड्यूल बिगाड़ दिया है। गेहूं का आवंटन भी गरीब परिवारों के आगे कम पड़ने लगा है। क्रीड के डाटा लगातार अपडेट होने के बाद बीपीएल परिवारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ महीने पहले जहां भिवानी में बीपीएल परिवार करीब एक लाख 75 हजार थे वो अब बढ़कर दो लाख 87 हजार 45 तक पहुंच गई है।
इनके परिवार सदस्य भी आठ लाख 46 हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं। ऐसे में प्रति सदस्य पांच किलोग्राम गेहूं का आवंटन सरकार मुफ्त दे रही हैं। गरीबों की संख्या के आगे अब उनका निवाला भी कम पड़ने लगा है। परिवार पहचान पत्र में दर्ज आमदनी के हिसाब से ही बीपीएल परिवारों का निर्धारण हो रहा है। ये कार्य सीधा मुख्यालय से ही होता है।
जिला मुख्यालय पर बीपीएल कार्ड बनाने का अब कोई काम नहीं बचा है। ऐसे में जिन परिवारों की आमदनी एक लाख से नीचे या फिर एक लाख 80 हजार से नीचे हैं, उनको बीपीएल की विभिन्न श्रेणी में शामिल किया जा रहा है। ऐसे में विभाग के पास हर माह सरकारी डिपो के राशन पर वितरण के लिए राशन का आवंटन पहले ही भेजना होता है। इसके बाद ही उस माह का आवंटित राशन सरकारी राशन डिपो पर पहुंचता है।
विज्ञापन
ऐसे में विभागीय अधिकारियों के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि वे आवंटित राशन को डिपो पर भिजवाने के बाद भी कई गरीब परिवारों की झोली तक राशन नहीं पहुंच रहा है। हालांकि पीओएस मशीन के जरिये राशन वितरण कोई भी उपभोक्ता कहीं से और किसी भी राशन डिपो से अपना आवंटित राशन ले सकता है। मगर अब सभी राशन डिपो पर ये हाल है कि बीपीएल परिवारों के मुकाबले राशन का आवंटन ही कम पड़ रहा है।
भिवानी जिले में 435 सरकारी राशन डिपो हैं। कमोबेश सभी राशन डिपो पर राशन कम पड़ने की शिकायतें मुख्यालय पहुंच रही हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी 10 से 15 फीसदी कम आवंटन होने की बात कह रहे हैं, मगर इसका समाधान भी अब किसी अधिकारी के हाथों में नहीं है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है कि हर माह गरीब परिवारों का आंकड़ा फेरबदल हो रहा है। जबकि राशन का आवंटन एक निश्चित संख्या पर ही किया जा रहा है। बीपीएल परिवार भी दुविधा में फंसे हैं, क्योंकि उन्हें राशन डिपो पर भी राशन नहीं मिल रहा है। लोगों के पहुंचने से पहले ही स्टॉक खत्म का बोर्ड बाहर लगा मिलता है। भिवानी जिला में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के भिवानी जिले में 208745 बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 804646 सदस्य शामिल हैं। इन्हें हर माह विभाग की ओर से राशन का आवंटन किया जा रहा है।
बीपीएल परिवारों के लिए दिसंबर का सरकारी राशन का आवंटन
गेहूं का आवंटन- 17349.99 क्विंटल
चीनी का आवंटन- 1551.74 क्विंटल
बाजरा का आवंटन- 16426.4 क्विंटल
सरसों तेल आवंटन- 417490 लीटर
सरकारी राशन डिपो पर कम आवंटन की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसा इसलिए हो रहा है कि बीपीएल परिवारों का आंकड़ा क्रीड के अनुसार लगातार अपडेट हो रहा है। इससे परिवार लगातार घट और बढ़ रहे हैं। अब अचानक ही बीपीएल परिवारों की संख्या बढ़ी हैं। नए बीपीएल परिवारों को भी उनका कार्ड बनने के अगले माह से ही राशन का आवंटन भी शुरू कराया जा रहा है। विभाग के उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया है।
-मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।