Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Family dispute in Kayla village, Bhiwani: Young man subjected to a life-threatening attack with swords

भिवानी के गांव कायला में पारिवारिक विवाद: युवक पर किया तलवारों से जानलेवा हमला, पहले घर से बाहर बुलाया

Sat, 14 Nov 2026 11:05 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 14 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

भिवानी में पारिवारिक विवाद के चलते युवक पर तलवारों से जानलेवा हमला हुआ। तलवारें उसके मुंह व पेट पर लगीं। गंभीर घायल जोनी को जिला अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया पर परिजन निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Family dispute in Kayla village, Bhiwani: Young man subjected to a life-threatening attack with swords
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गांव कायला में शुक्रवार देर रात करीब दस बजे घर के बाहर एक युवक पर पारिवारिक विवाद के चलते तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं सदर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


गांव कायला निवासी 30 वर्षीय जोनी को परिवार के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार देर रात करीब दस बजे घर के बाहर बुलाया और फिर उस पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार उसके मुंह व पेट पर लगी हैं, जिससे उसके शरीर पर गंभीर घाव बने हैं। लहूलुहान हालत में जोनी को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला पारिवारिक रंजिश का है। इसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। फिलहाल सदर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed