{"_id":"65c7c1152cc3d7077c06911c","slug":"fake-transaction-link-sent-on-phone-with-the-pretext-of-purchasing-cement-rs-50000-lost-from-account-on-clicking-it-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-112963-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीमेंट खरीद का झांसा देकर फोन पर भेजा फेक ट्रांजेक्शन का लिंक, क्लिक करते खाते से उड़े 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीमेंट खरीद का झांसा देकर फोन पर भेजा फेक ट्रांजेक्शन का लिंक, क्लिक करते खाते से उड़े 50 हजार
Sun, 11 Feb 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीमेंट खरीद का झांसा देकर फोन पर फेक ट्रांजेक्शन का लिंक भेजकर एक महिला के खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने साइबर ठगी की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी है। जिस पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी पायल ने बताया कि उसके फोन पर एक कॉल आई। उसने बताया कि 60 बैग सीमेंट भेज दो, वह पैसे भेज रहा है। उसने पहले एक रुपये का मैसेज भेजा जो खाते में नहीं आया। इसके बाद दो रुपये का मैसेज भेजा तो उसे प्राप्त हुआ। फिर आरोपी ने दस हजार रुपये पेटीएम पर मैसेज भेजा और बोला कि इस मैसेज को क्लिक कर दो दस हजार खाते में आ जाएंगे। इस तरह से आरोपी ने दस हजार के तीन और 20 हजार की एक ट्रांजेक्शन करवाई। आरोपी ने धोखाधड़ी से उसके बैंक खाता से 50 हजार रुपये की राशि हड़प ली। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।