फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fake pipes were being made in the name of Aditya and Jindal Steel, confiscated goods worth three and a half crores

आदित्य व जिंदल स्टील के नाम से बनाए जा रहे थे भिवानी की फैक्टरी में नकली पाइप, सवा तीन करोड़ का तैयार माल जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fake pipes were being made in the name of Aditya and Jindal Steel, confiscated goods worth three and a half crores
भिवानी। शहर के औद्योगिक सेक्टर की एक फैक्टरी में जिंदल व आदित्य स्टील के नाम से नकली पाइप तैयार करने का खेल चल रहा था। मंगलवार को दोनों कंपनियों के अधिकृत अधिकारियों के साथ डीएसपी हेड क्वार्टर की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान फैक्टरी में करीब सवा तीन करोड़ रुपये कीमत का तैयार माल जब्त किया गया। वहीं औद्योगिक पुलिस थाना की टीम ने दोनों कंपनियों के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कापी राइट एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोकल पाइप पर नामी कंपनी के लोगो लगाकर बेचने की सूचना के बाद दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने भिवानी पुलिस से संपर्क किया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में दबिश दी। जहां से भारी मात्रा में स्टील के पाइप बरामद हुए। सभी पर आदित्य और जिंदल के नाम से लोगो लगे थे।
विज्ञापन

जिंदल स्टेनलेस (एचआईएसएआर) लिमिटेड के सीनियर मैनेजर नरेंद्र सिंह संधु ने बताया कि वह कंपनी में ब्रांडिंग और लीगल केस देखते हैं। मार्केट से उन्हें सूचना मिली थी कि जिंदल व उसके सहयोगी आदित्य स्टील के ब्रांड से नकली उत्पादों को तैयार कर मार्केट में बेचा जा रहा है। इसके बाद दोनों ही कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में मंगलवार को संयुक्त टीम औद्योगिक सेक्टर की एक फैक्टरी में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी अनुबंधित कंपनी को ब्रांडिंग सील अधिकृत करती हैं, जिसकी अनुमति के बिना उसका कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो कॉपी राइट एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई दायरे में आ जाता है। फैक्टरी से करीब 100 टन पाइप बरामद किए गए हैं, जिनकी मार्केट में कीमत करीब सवा तीन करोड़ आंकी जा रही है, फिलहाल कंपनी के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर कॉपी राइट एक्ट के तहत औद्योगिक पुलिस थाने में केस दर्ज किया है। फिलहाल कंपनी के अधिकारी माल की जांच कर रहे हैं वहीं एक साल से फैक्टरी में स्टील पाइप तैयार किए जा रहे हैं, पहले यहां नॉन वुवेन का काम किया जाता था। दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने उनका ट्रेड मार्क इस्तेमाल किए जाने की शिकायत दी है। अगर पाइप निर्माण में किसी तरह की कोई अनियमितता उजागर होती है तो इस संबंध में पुलिस आगामी कदम उठाएगी।
औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में फील्ड मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि जिंदल इंडस्ट्री पूरे देश में स्टील से जुड़े कई उत्पाद बिक्री करती है। उनकी कंपनी के नाम से नकली उत्पादों को तैयार कर उनका भंडारण व बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। भिवानी में कुछ लोगों द्वारा कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस संबंध में कंपनी के उच्चाधिकारियों को मामले की शिकायत दी गई थी। पुलिस ने राजेश शर्मा की शिकायत पर कॉपी राइट एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामा-भांजा चलाते हैं फैक्टरी, आदित्य जिंदल है नाम
फैक्टरी को मामा-भांजा चला रहे हैं। वहां युवक आदित्य ने बताया कि उसका नाम आदित्य जिंदल है। इसी कारण उन्होंने आदित्य नाम का लोगो प्रयोग किया। उन्हें नहीं पता था कि आदित्य नाम से रजिस्टर्ड लोगो भी है। यह गलती भूलवश हुई है और हमारी अन्य कोई गलत इच्छा नहीं थी। फैक्टरी सितंबर 2021 में ही शुरू की है।
नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा है नकली ब्रांड का खेल
भिवानी में पहले भी नामी कंपनियों के नाम पर नकली उत्पादों की बिक्री किए जाने के मामले उजागर हो चुके हैं। असली के नाम पर नकली क खेल धड़ल्ले से चल रहा है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि फील्ड और मार्केटिंग करने वाले कुछ कर्मचारी भी इस खेल से अनजान नहीं हैं। लोहा और प्लास्टिक पाइपों की नकली ब्रांड ग्राहकों के लिए बड़ा धोखा हैं, क्योंकि ब्रांडेड सामान काफी महंगे दामों पर बिकता है, इसी का फायदा उठाकर नकली माल को ब्रांड का रूप देकर उसे महंगे दामों पर बेच लोगों को चूना लगाया जा रहा है।

जिंदल और आदित्य स्टील कंपनी के अधिकारियों के साथ फैक्टरी के अंदर जांच की जा रही है। अधिकारियों ने उनके ब्रांड के नाम से नकली उत्पाद तैयार किए जाने की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फैक्टरी के तैयार माल और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, हेडर्क्वाटर भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed