फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eye irritation patients increased in Eye OPD of Civil Hospital

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की नेत्र ओपीडी में बढ़े आखों में जलन के मरीज

Mon, 02 Dec 2024 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Eye irritation patients increased in Eye OPD of Civil Hospital
नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र ओपीडी में आखों में जलन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सामान्य अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में करीब ढाई सौ मरीज हर रोज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों में ज्यादातर युवा भी आंखों में जलन और एलर्जी की दिक्कतें लेकर चिकित्सक के पास आ रहे हैं। चिकित्सक सर्दी के मौसम में लोगों काे आंखों की विशेष देखभाल की भी सलाह दे रहे हैं।जिला नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में तैनात डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि सुबह शाम अधिक सर्दी व दिन में गर्मी होने से आंखों में जलन होने के बाद आंखों में एलर्जी का संक्रमण अधिक हो जाता है। जिससे आंखों का रंग लाल होना भी एक नेत्र विकार है। ऐसे में लोगों को आंखों की देखभाल करने के लिए आंखों पर चश्मा लगाना चाहिए। जिन लोगों को आंखों में धूल मिट्टी से एलर्जी हैं वे चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा का इस्तेमाल करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed