फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extension of Bhiwani-Mumbai and Bhiwani-Jaipur trains till July

Bhiwani News: भिवानी-मुंबई व भिवानी-जयपुर ट्रेनों का जुलाई तक विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Extension of Bhiwani-Mumbai and Bhiwani-Jaipur trains till July
भिवानी जयपुर ट्रेन में सवार होते यात्री।
भिवानी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भिवानी-मुंबई सेंट्रल और भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि का जुलाई तक विस्तार कर दिया है जिससे गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन मुंबई सेंट्रल से 31 मार्च से 31 जुलाई तक (36 ट्रिप) तथा भिवानी से 1 अप्रैल से 1 अगस्त तक (36 ट्रिप) बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इस ट्रेन में आईसीएफ रैक के 12 थर्ड एसी, 5 द्वितीय श्यनयान और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी आगे बढ़ाया गया है। यह ट्रेन जयपुर से 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक 14 ट्रिप तथा 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक 92 ट्रिप संचालित होगी। इसी प्रकार भिवानी से भी उक्त अवधि के दौरान 14 ट्रिप और उसके बाद 92 ट्रिप चलाई जाएंगी। अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed