फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extension lecture organized in Vaish Mahavidyalaya

Bhiwani News: वैश्य महाविद्यालय में हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Extension lecture organized in Vaish Mahavidyalaya
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बंद्री नारायाण को सम्मानित करते प्राचार्य संजय ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के स्वपोषित विभाग में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें आईआईटी खड़गपुर सेे पीएचडी यंग माइंड एसोसिएशन के डॉ. बद्रीनारायण ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ संजय गोयल, स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ प्रोमिला दहिया सुहाग, सविता जैन, डॉ वंदना वत्स एवं पूजा राठी ने पुष्प गुच्छ एवं शाल प्रदान कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कहा कि ऐसे बहुत कम ही लोग दुनिया में है जो अपने ऐशो-आराम का जीवन छोड़कर अपने ज्ञान को बांट रहे हैं। ऐसी निस्वार्थ भावना सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला दहिया सुहाग ने कहा कि वास्तव में ऐसे महापुरुष ही वास्तविक संत है जो अपना सब कुछ त्याग कर अपने ज्ञान से सबको रोशनी प्रदान कर रहे हैं। इतनी उपलब्धियां अर्जित करने के बावजूद न तो इनका कोई बैंक बैलेंस है और न कोई जमीन-जायदाद है, यहां तक कि उनका कोई स्थायी पता भी नहीं है। ज्ञान और ज्ञान का प्रसार ही इनकी स्थायी पूंजी है। उन्होंने कहा कि आज डॉ बद्रीनारायण जैसे संत के उद्बोधन से शिक्षक एवं छात्रों का बहुत लाभ होगा। इस व्याख्यान के दौरान रीतेश गोयल, डॉ. सतबीर सिंह, विष्णुकांत, रिंकू, तन्नु शर्मा, पंकज दिक्षित, सौरभ, शिवानी, शिव राज, पिंकी, दिपिका, कीर्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed