फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Expressed anger over slow construction work of ROB

Bhiwani News: आरओबी के धीमे निर्माण कार्य पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over slow construction work of ROB
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में बैंकों की जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त कौशिक ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ऋण संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को निर्धारित समयावधि में दिलाएं। डीसी ने बताया कि सरल केंद्र के अलावा शहर के विभिन्न बैंकों में भी आधार कार्ड की त्रुटियां ठीक की जाती है। लीड बैंक के अधिकारी ने विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि बैंक में ऋण लेने के लिए आने वाले नागरिक से जरूरी दस्तावेज पहले ही मांगें, ताकि उनको ऋण के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देश दिए जरूरतमंदों को ऋण प्रदान करें ताकि वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि नए खातों को सुरक्षा बीमा योजना के साथ अवश्य जोड़ें। उन्होंने मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जरूरतमंदों को ऋण योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन करके लोगों को डिजिटल लेनदेन और ऋण योजनाओं के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए होती हैं, ऐसे में उनको ऋण योजनाओं का लाभ समय पर मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों में खोले जाने वाले खातों का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अनेक आर्थिक सहायता संबंधी योजनाओं के लिए खाते के साथ आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। डीसी ने कहा कि फसल बीमा योजना को बैंकों को जोड़ते और डाटा फीड करते समय नाम या फसल बिजाई से संबंधित खेवट सही ढंग से फीड किया जाए ताकि किसान को बीमा राशि लेने में किसी प्रकार दिक्कत न आए।


उन्होंने निर्देश दिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी और ग्रामीण के बैंकों में लंबित केसों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, मुद्रा योजना, डिजिटल ट्रांजेक्शन, एनआरएलएम, एनयूएलएम, किसान पशु क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आरबीआई बैंक, नाबार्ड, एनआरएलएम के प्रबंधकों समेत अन्य बैंकों से प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed