फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Expressed anger over delay in construction work

Bhiwani News: निर्माण कार्य में हो रही देरी पर रोष जताया

Tue, 31 Dec 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 31 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over delay in construction work
रेलवे ओवरब्रिज के लिए बंद पड़ा सीवरेज लाइन शिफ्टिंग कार्य। 
भिवानी। रेलवे अंडरपास महापंचायत जीतूवाला की मासिक बैठक सोमवार को दिनोद रोड स्थित श्याम बाग के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापंचायत के प्रधान दिनेश तंवर उर्फ लाला पहलवान ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर रोष जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य अप्रैल 2021 में शुरू हुआ। यह कार्य 30 सितंबर 2022 तक पूरा होकर यातायात के लिए पुल खोला जाना चाहिए था लेकिन दो साल बाद भी अधूरे काम के कारण क्षेत्रवासी परेशान हैं। बैठक में लाइन पार के क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं, ओवरब्रिज निर्माण में देरी, दिनोद रोड निर्माण शुरू न होने, सीवरेज लाइन शिफ्टिंग में देरी पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्याम बाग में अंतिम संस्कार के लिए शव लाने का रास्ता भी अवरुद्ध किया गया है। अधिकारी इस कार्य पूर्ण करने की बजाय पुल निर्माण कार्य में रुकावट के लिए बहाने खोज रहे हैं। पहले चुनाव आचार संहिता, फिर दीपावली, छठ पूजा पर लेबर उपलब्ध न होना और अब प्रदूषण विभाग की रोक का बहाना बनाकर पुल निर्माण कार्य रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के महासचिव राम सिंह वैद्य ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण निर्माण बेहद धीमा है। इसे तेज किया जाना चाहिए। संयोजक रोहताश वर्मा ने कहा कि सीवरेज लाइन शिफ्टिंग कार्य 11 नवंबर को शुरू किया गया, मगर 48 दिन बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। बल्कि गड्ढे खोदकर पैदल आवागमन को भी रोक दिया गया। महापंचायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस पुल निर्माण की आखिरी तिथि जानना चाहती है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 जनवरी को भिवानी दौरे पर पीडब्ल्यूडी एवं पब्लिक स्वास्थ्य मंत्री रणवीर गंगवा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक को उपप्रधान ओमपाल चौहान, संयोजक एवं कोषाध्यक्ष रोहतास वर्मा, रामशरण ठेकेदार आदि ने संबोधित किया।

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed