{"_id":"6a8a02e943b86ff89107fb5b","slug":"exposed-iron-rods-from-the-roadside-drain-pose-an-accident-risk-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155845-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सड़क किनारे नाले से निकले सरिए, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सड़क किनारे नाले से निकले सरिए, हादसे का खतरा
विज्ञापन
वाल्मीकि चौक पर बनाए गए नाले पर बाहर निकले लोहे के सरिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू। पुराना शहर स्थित वाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर तक कुछ दिन पहले बनाए गए गंदे पानी के नाले से करीब एक फीट ऊंचे लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। सड़क किनारे निकले सरिए राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर चार पहिया वाहनों को यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है।
यह मार्ग झुप्पा, दादरी और सतनाली सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा शहर से लगते खेतों और घरों तक आने-जाने वाले लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। दिनभर मार्ग पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में नाले से बाहर निकले सरियों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नाले का निर्माण कुछ दिन पहले ही हुआ है। इसके बावजूद सरिए बाहर निकलने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर सरिए हटवाने और नाले की मजबूती से मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
नगरपालिका के जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया है और ठेकेदार को जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।