फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Exciting matches held on the second day of district-level school boxing competition

जिला स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Exciting matches held on the second day of district-level school boxing competition
भिवानी। भीम स्टेडियम में जारी चार दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन मंगलवार को लड़कों की अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले हुए, जिसमें जिला भर से 270 मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन बड़े ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वहीं दर्शकों ने भी प्रतियोगिता का खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य प्रधान राजेश ढांड़ा, पूर्व एईओ श्रीभगवान, प्रवक्ता सत्यवान नांगिल एवं अनिल सांगवान रहे। अध्यक्षता विरेंद्र घणघस ने की। मंच संचालन बलवान डीपीई ने किया। मुख्य अतिथि रामअवतार शर्मा व नरेश मेहता ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए, न कि जीत-हार की भावना से। यदि कोई खिलाड़ी हारता है तो उसे उस बात पर समीक्षा करनी चाहिए कि उसकी गलती कहां हुई और उस गलती को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए, तभी सही मायनों में कोई युवा खिलाड़ी बनता है।
विज्ञापन

-------------------
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
सोमदत्त शर्मा एवं विनोद पिंकू ने बताया कि लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग में 28 से 30 भार वर्ग में यशू व आदित्य, 30 से 32 किलोग्राम में अर्जुन व मनजीत, 32 से 34 भार वर्ग में जतिन व सुमित, 34 से 36 में शौर्या व शुभम, 36 से 38 में कुनाल व युवराज, 38 से 40 में अमन व विनय, 40 से 42 में अंकुश व आर्यन, 42 से 44 में रजत व विकास, 44 से 46 में शुभम व दक्ष, 46 से 48 में अमन व विशाल, 48 से 50 में मनीष व कृष्ण क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार अंडर-17 आयु वर्ग में 46 से कम किलोग्राम भार वर्ग में कड़े संघर्ष के बाद निशांत, इरफान, कृष्णा व मोहित व 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में रमन, भविष्य, सचिन, नवजोत, 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस, आर्यन, साहिल व सागर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed