{"_id":"5ff8adaf8ebc3e2f24766fa1","slug":"exam-bhiwani-news-rtk5900129129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 53 केंद्रों पर होगी आज ग्राम सचिव की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 53 केंद्रों पर होगी आज ग्राम सचिव की परीक्षा
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्राम सचिव पद की परीक्षा शनिवार व रविवार को 53 केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और पूरी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी और परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने ग्राम सचिव परीक्षा को लकर अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षार्थी के पास घड़ी तक नहीं होनी चाहिए।
शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्र अधीक्षक व फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी देने वाले परीक्षा अधीक्षक व अन्य किसी कर्मचारी के हाथ पर घड़ी भी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी के पास घड़ी मिलती है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। किसी को भी परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद व मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी अधिकारी का सुरक्षा गार्ड भी मोबाइल परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर नहीं जा सकता।
बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा में नियुक्त किए गए अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा के संचालन को गंभीरता से लें। परीक्षा के दौरान बाहरी या आंतरिक हस्तक्षेप/सहायता में संलिप्ता पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बॉयोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। उपायुक्त ने बताया कि ग्राम सचिव की परीक्षा के लिए भिवानी में 36 जगहों पर 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग के निर्देशानुसार फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। परीक्षा केंद्र व प्रत्येक रूम के बाहर वहां पर ड्यूटी देने वाले परीक्षा केंद्र अधीक्षक व कर्मचारियों के नाम की सूची लगाई जाएगी। ड्यूटी देने वाले सभी कर्मचारियों को फोटो आई कार्ड जारी होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह के सत्र में साढ़े 10 से 12 बजे तक शाम के सत्र में तीन बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
रूट पर परीक्षार्थियों की संख्या अनुसार दौड़ेंगी बसें
रूट पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बसे दौड़ेगी। भिवानी जिले के कुछ अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र सिरसा है। ऐसे में वहां के लिए बसें चलेगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि जिस रूट के भी ज्यादा परीक्षार्थी बस स्टैंड पर आएंगे, उसी अनुसार बसें चलाई जाएंगी।
परीक्षार्थी ये रखे ध्यान
- बिना बॉयोमेट्रिक के किसी भी अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं होगा।
- अभ्यर्थी का बिना मास्क के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं होगा। अंगूठे के निशान लेने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा।
- प्रवेश से पहले अभ्यर्थी की थर्मल स्केनिंग व मेटल डिटेक्टर से जांच होगी
- परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी का परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।