{"_id":"6ae0f5879af37a78c40d10a8","slug":"cooperation-minister-sharma-inaugurated-two-packs-and-distributed-checks-worth-five-crore-rupees-to-250-self-help-groups-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159283-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सहकारिता मंत्री शर्मा ने दो पैक्स का किया उद्घाटन, 250 स्वयं सहायता समूहों को पांच करोड़ रुपये के चेक बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सहकारिता मंत्री शर्मा ने दो पैक्स का किया उद्घाटन, 250 स्वयं सहायता समूहों को पांच करोड़ रुपये के चेक बांटे
Wed, 28 Oct 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को भिवानी में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के मेगा इवेंट में जिले के दो पैक्स का उद्घाटन किया और 250 स्वयं सहायता समूहों को पांच करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि सहकारिता देश को जोड़ने और लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है जिससे प्रत्येक परिवार राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पैक्स के शत-प्रतिशत कंप्यूटरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही नई सहकारिता नीति भी लाई जाएगी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और संयुक्त देयता समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 महिलाएं मिलकर स्वयं सहायता समूह और 10 महिलाएं मिलकर संयुक्त देयता समूह बना सकती हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं और ऋण का लाभ लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं।
डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य सहकारिता के माध्यम से देश के प्रत्येक परिवार को जोड़ना है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सौरभ शर्मा, नाबार्ड के डीडीएम अजीत जाखड़, हरको बैंक के प्रोफेशनल डायरेक्टर एडवोकेट देवकांत शर्मा, एआर भिवानी सुनीता ढाका, एआर लोहारू अरविंद हुड्डा सहित बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस पर लगाए झूठ फैलाने के आरोप
डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर संविधान और आरक्षण को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं की है। एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत के मूल निवासी का वोट नहीं कट सकता। ईवीएम और मतदाता सूची पर विपक्ष के सवालों को चुनावी हार से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष परिणाम अपने पक्ष में आने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाता लेकिन हारने पर आरोप लगाने लगता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अशोभनीय है।