{"_id":"64a30ec35606b2edef0dd994","slug":"ex-servicemen-league-pulls-back-from-cash-collection-corporations-cash-counters-locked-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-1518-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एक्स सर्विसमैन लीग ने कैश कलेक्शन से हाथ पीछे खींचे, निगम के कैश काउंटरों पर लगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एक्स सर्विसमैन लीग ने कैश कलेक्शन से हाथ पीछे खींचे, निगम के कैश काउंटरों पर लगे ताले
Mon, 03 Jul 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सिटी सब डिविजन नंबर एक में एलडीसी कक्ष के बाहर बिजली बिल जमा कराने वालों की लगी कतार म
संजय वर्मा
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में पिछले 13 सालों से कैश कलेक्शन का काम कर रही एक्स सर्विसमैन लीग अब बिजली बिलों का भुगतान नहीं कराएगी। एक्स सर्विस मैन लीग ने कैश कलेक्शन से हाथ पीछे खींचने के बाद निगम के कैश काउंटरों पर ताले लटक गए हैं। वहीं भिवानी सर्कल के तहत आने वाले भिवानी और चरखी दादरी जिले की 16 सब डिविजनों में करीब सवा चार लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिल भुगतान भी अटक गए हैं।
अंतिम तारीख से बचने के लिए बिल भुगतान करने पहुंचे लोगों के लिए सब डिविजन कार्यालयों में भी एलडीसी की वैकल्पिक ड्यूटी लगाकर बिल भरवाए जा रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं की भी उमस भरी गर्मी में लंबी कतारें लगी हैं। सर्कल महाप्रबंधक का इस प्रकरण पर कहना है कि निगम मैनेजमेंट अपने स्तर पर बातचीत कर रही है, जिसके बाद जल्द समाधान निकलने की उम्मीद है। एक्स सर्विसमैन लीग की तरफ से निगम प्रबंधक को एक टूक जवाब दिया गया है कि कैश कनेक्शन का काम भविष्य में नहीं करेंगे।
कैश कलेक्शन के लिए एक्स सर्विस मैन लीग द्वारा प्रत्येक सब डिविजन कार्यालय में कैश काउंटर भी खुले हुए हैं। इन कैश काउंटरों पर एक्स सर्विस मैन लीग से जुड़े पूर्व सैनिक ही बिजली बिलों का कैश में भुगतान कराते आ रहे हैं। एक्स सर्विस मैन लीग के कैश कलेक्शन कार्य को पिछले काफी अर्से से निगम प्रबंधन हर साल व दो साल में एक्सटेंशन देता आ रहा है। जून में एक्स सर्विस मैन लीग का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद जुलाई से एक्स सर्विस मैन लीग ने निगम में कैश कलेक्शन करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
पिछले काफी सालों से निगम कैश कलेक्शन नहीं करा रहा है। ये सारा काम लीग ही कराती थी। ऐसे में अब लीग के काउंटर बंद होने के बाद लास्ट डेट पर जुर्माना से बचने के लिए लोग बिलों का भुगतान कराने के लिए निगम कार्यालयों में जुट रहे हैं। इसके भुगतान की वैकल्पिक व्यवस्था सब डिविजन कार्यालयों में अब एलडीसी की ड्यूटी लगाकर कराई गई है। एक एलडीसी रोजाना 200 से ढाई सौ बिजली उपभोक्ताओं के बिलों का भुगतान करा पा रहा है। इससे लोग भी घंटों तक लाइन में खड़े होकर उमस भरी कर्मी में परेशान हो रहे हैं।
इन सब डिविजनों में रुका लीग के कैश काउंटरों पर बिलों का भुगतान
बिजली निगम में 16 सब डिविजन है। प्रत्येक सब डिविजन में बिल भुगतान एक्स सर्विस मैन लीग के कैश काउंटर बंद हैं, जिसकी वजह से सब डिविजन अर्बन वन भिवानी, सब अर्बन भिवानी द्वितीय, भिवानी सिटी, बवानीखेड़ा सब डिविजन, तोशाम प्रथम सब डिविजन, तोशाम द्वितीय सब डिविजन, जूई सब डिविजन, बहल सब डिजिवन, ढिगाव जाटान सब डिविजन, लोहारू सब डिविजन, सिवानी सब डिविजन, सिटी चरखी दादरी सब डिविजन, सब डिविजन अर्बन चरखी दादरी, झोझू कलां सब डिविजन, अटेला कलां सब डिविजन, बाढड़ा सब डिविजन, सांजरवास सब डिविजन में बिल भुगतान का काम बंद हो गया है। लीग से जुड़े पूर्व सैनिक बिल की राशि उपभोक्ताओं से लेकर बैंक में निगम के खाते में जमा कराते हैं। इस पर लीग को कैश कलेक्शन पर निश्चित भुगतान भी मिलता है। कैश काउंटर पर कर्मचारी लीग ही लगाता है।
एक्स सर्विस मैन लीग ने कैश कलेक्शन का काम नहीं करने के संबंध में लिखकर दे दिया है। उनके कार्य को एक्सटेंशन देने की प्रक्रिया चल रही है। निगम प्रबंधक इस मामले में लीग से बातचीत कर रहा है, जल्द ही समाधान कराकर कैश कलेक्शन का काम शुरू कराएंगे।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।