{"_id":"0628455f6258054154d23539cb7b42fd","slug":"ew-right-prevent-theft-it-will-replace-the-old-cable-coted-cable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने का नया फंडा, पुरानी केबल की जगह लगेंगी कॉटेड केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने का नया फंडा, पुरानी केबल की जगह लगेंगी कॉटेड केबल
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बिजली चोरी भी बढ़ गई है। बिजली निगम ने फीडर मीटर को मॉडल से जोड़ लाइन लॉस की जांच की तो शहर के अनेक क्षेत्रों में अधिक मात्रा में बिजली चोरी हो रही है। कुंडी कनेक्शन से न केवल पानी गर्म किया जा रहा है बल्कि घर की बिजली जरूरतें पूरी की जा रही है। लगातार बढ़ रही चोरी को रोकने के लिए बिजली निगम ने नया फंडा अपनाया है। यह है पुरानी केबल की जगह कॉटेड व एलटीएबी तारें लगाना। खुली तारे नहीं होंगी तो कुंडी नहीं लगेगी और इन तारों में कट करना भी आसान नहीं।
बिजली निगम कर्मचारियों ने शहर में ज्यादा बिजली चोरी करने वाली कुछ कॉलोनियों को चिन्हित किया है। अधिकतर कॉलोनियां दिनोद गेट फीडर, हनुमान गेट फीडर, पंचायती गेट फीडर पर है। इन फीडरों पर चोरी रोकने के लिए प्रत्येक फीडर अनुसार एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीमें बनाई गई है। मगर पुख्ता इंतजाम करने के तहत इन कॉलोनियों में पुरानी नंगी तारे ही बदली जाएंगी, ताकि कुंडी कनेक्शन को सिरे से ही रोका जा सके। काफी एरिया में पिल्लर बॉक्स लगे है मगर लोग घरों के आसपास से गुजर रही मुख्य लाइन से कुंडी कनेक्शन करते है। ऐसे में अब ये संभावनाएं खत्म करने के लिए इन क्षेत्रों में कॉटेड एलटीएबी वायर लगाई जाएंगी।
60 फीसदी तक हो रही बिजली चोरी
शहर की अनेक कॉलोनियां ऐसी है जहां 60 फीसदी तक बिजली चोरी हो रही है। ये कॉलोनियां दिनोद गेट, हनुमान गेट, पंचायती गेट फीडर पर है। अलग-अलग कॉलोनियों में 30 से 60 फीसदी तक का लाइन लॉस दर्ज किया जा रहा है। लाइन लॉस की मार नियमित रूप से बिना बिजली चोरी किए बिल भरने वालों पर पड़ रहा है। अब इस लाइन लोस को ही कम करने में निगम अधिकारी, कर्मचारी जुटे है।
विज्ञापन
सीएम विंडो पर भी आ रही शिकायतें
बिजली निगम की खस्ताहाल तारों और बिजली चोरी की शिकायतें सीएम विंडो पर भी आ रही है। अनेक लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत कर अपनी अपनी गली, कॉलोनियों की पुरानी तारें बदलने की मांग की है।
लोहे के पोल बदलने का भी शुरू हुआ अभियान
अक्सर हादसों के कारण चर्चा में रहने वाले बिजली के लोहे के पोल हटाने के लिए भी निगम कर्मचारियों ने अभियान शुरू कर दिया है। शहर में करीब 60 से 70 लोहे के पुराने पोल है। इनमें रोहतक गेट से दादरी गेट, अनाजमंडी ओवरब्रिज तक, रोहतक गेट से महम गेट, हांसी गेट, घंटाघर चौक, रेलवे रोड, बीटीएम चौक क्षेत्र, शहर के अंदरूनी बाजारों में भी लोहे के पोल है। बरसात के समय इनमें करंट आता है और अनेक लावारिस पशु इनके शिकार हो चुके है।
वर्जन:::
बिजली चोरी रोकने के लिए प्लानिंग बनाई जा रही है। कुछ एरिया चयनित किए गए है जहां प्राथमिकता के आधार पर कॉटेड वायर लगाई जाएगी। हमारे पास एलटीएबी वायर भी आ चुकी है और जल्द ही ज्यादा बिजली चोरी वाली कॉलोनियों में ये वायर डाली जाएंगी। इनके अलावा एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीमें भी बिजली चोरी रोकने के लिए बनाई गई है।
संजय रंगा, एक्सईएन, बिजली निगम