फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Everyone has their own in the world

संसार में सभी अपने हैं, कोई पराया नहीं : संत प्रकाश जोशी

Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Everyone has their own in the world
फोटो: 45
विज्ञापन

भिवानी। रेलवे रोड पर स्थित प्रेक्षा विहार में संत निरंकारी मिशन की ओर से निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई से पधारे संत प्रकाश जोशी ने की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद चेयरमेन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह एवं निरंकारी श्रद्धालु उपस्थित थे।
प्रकाश जोशी ने कहा कि इस संसार में सभी अपने हैं, कोई पराया नहीं है, क्योंकि हम सभी एक प्रभु की संतान है और किसी न किसी रूप में इस परमात्मा की भक्ति कर रहे हैं। सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज का एक यही आह्वान है कि जिस प्रभु परमात्मा की हम भक्ति कर रहे हैं, उसकी पहचान करके भक्ति की जाये तो जीवन सार्थक है।
विज्ञापन

उन्होंने समझाया कि युगों-युगों से हमारे पीर-पैगम्बरों ने धार्मिक ग्रंथों में अपने यही अनुभव दर्ज किए हैं। जैसा की भगवान श्री कृष्ण ने गीता में फरमाया है कि मैं हर युग में धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होता हूं। उन्होंने बताया कि परमात्मा को जानकर दुनिया में रहकर अनासक्ति भाव से युक्त होकर परमात्मा द्वारा दी गई चीजों का उपयोग करते हुए और अपने कर्मों को परमात्मा को समर्पित करते हुए हमेशा परमात्मा से अपना नाता जोड़े रखें तो भक्ति फलदायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार के प्रति जितना ज्यादा आसक्ति उतना ज्यादा दुख होता है इसलिए अनासक्ति भाव से युक्त होकर ही परमात्मा में अपने मन की लगन लगाएं। जोशी ने फरमाया कि भक्ति में श्रद्धा भाव प्रधान होता है।
उन्होंने कहा कि अच्छे-बुरे कर्मों का फल हमें भुगतना पड़ता है, इसलिए नेक कर्म करें क्योंकि जब प्रभु के समक्ष उपस्थित हों तो हमारे अच्छे कर्मों का परिणाम सामने आए। इस अवसर पर मुंबई से पधारे गीतकार योगेश ने भावपूर्ण भजन सुनाया, जिसके बोल थे कि गफलत में सोने वाले, क्यों तू खुद से बेखबर है, फिर यह जन्म मिलता नहीं दोबारा।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का आभार व्यक्त करते हुए संत निरंकारी मिशन के कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज बलदेव राज नागपाल ने उपस्थित मानव समाज तथा मुख्य अतिथि के प्रति सत्कार एवं आभार प्रकट किया। सत्संग के पश्चात जिज्ञासु श्रद्धालुओं ब्रह्म ज्ञान प्राप्त किया। सत्संग समाप्ति पर लंगर प्रसाद का वितरण किया गया।


कारी तोखा में जागरण व भंडारा 4 मार्च को

ढिगावा मंडी। गांव कारी तोखा में बालाजी महाराज का पांचवां जागरण व भंडारे का आयोजन 4 मार्च को किया जाएगा। कलश यात्रा सोमवार 3 मार्च को निकाली जाएगी। जागरण में हरियाणा के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed