फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Every specialist's OPD will now examine patients after corona test

Bhiwani News: प्रत्येक विशेषज्ञ की ओपीडी में अब मरीजों की कोरोना टेस्ट के बाद होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every specialist's OPD will now examine patients after corona test
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को कोविड टेस्ट की जानकारी देते स्वास्थ्यकर्मी
भिवानी। नागरिक अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी के साथ ही अब हर विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की कोरोना टेस्ट के बाद ही जांच होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक विशेषज्ञ की ओपीडी कक्ष के बाहर सूचना चस्पा दी है। साथ ही जागरूकता के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है, जोकि लाउडस्पीकर के माध्यम से अस्पताल में आने वाले मरीजों को जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 300 से अधिक मरीजों का पहले कोरोना टेस्ट किया, जिसके बाद चिकित्सक ने जांच की। हालांकि कोरोना जांच के लिए चिकित्सक का परामर्श जरूरी है। नागरिक अस्पताल में फिजिशियन और दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहले ही से कोरोना का टेस्ट अनिवार्य किया हुआ है। लेकिन अब बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, सर्जन और हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी यह व्यवस्था की है। ताकि अर कोई मरीज कोरोना से संक्रमित है तो उसका समय पर उपचार शुरू हो सके।
विज्ञापन

ओपीडी में कमरा नंबर 30 में कोरोना जांच की व्यवस्था है। इसके अलावा अस्पताल के प्रत्येक गेट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जोकि मरीज व उन्हें लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के बाद एंट्री करने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। ताकि अगर कोई कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसका समय पर उपचार हो सके। इसके लिए ओपीडी के कमरा नंबर 30 में कोरोना जांच की व्यवस्था की है।
- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed