फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Every home tricolor campaign will run in three phases

Bhiwani News: तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Tue, 05 Aug 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Every home tricolor campaign will run in three phases
भिवानी। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को और अधिक विकसित करने को लेकर सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान दो अगस्त से शुरु किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना और तिरंगे के साथ एक व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव बनाना है। 15 अगस्त तक चलने वाला यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के तहत अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसको वेबसाईट हरघर तिरंगा डोट कोम पर अपलोड किया जाना है। तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन

गुप्ता ने बताया कि अभियान का पहला चरण 2 से 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। पहले चरण में सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल बनाना है। इसके साथ ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जानकारी देना है। तिरंगा स्वयं सेवकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक जाना है। इसी प्रकार से शिक्षण संस्थाओं की दीवारों को तिरंगा से सजाना है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों का साझा करना है। तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में तिरंगा पर रंगोली व राखी बनाना प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना है।
विज्ञापन

9 से 12 अगस्त तक चलने वाले दूसरे चरण में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग की गतिविधियों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लोकल घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मेलों की सेल्फी अपलोड की जाएंगी। इस दौरान युवाओं द्वारा साईकिल या मोटरसाइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 से 15 तक चलने वाले तीसरे चरण में घरों व कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाएगा, तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड की जाएंगी। इसके साथ ही डीसी ने स्कूल व उच्चतर शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग, पंचायत विभाग व नेहरू युवा केंद्र को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के तहत आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की फोटो व वीडियो क्लिप वेबसाइट पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed