फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even after 72 hours, the police could not find any clue in the case of attempted robbery of a postal worker

Bhiwani News: 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा डाककर्मी से लूट के प्रयास मामले में कोई सुराग

Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Even after 72 hours, the police could not find any clue in the case of attempted robbery of a postal worker
भिवानी। डाक कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट की कोशिश में पुलिस के हाथ 72 घंटे बाद भी खाली हैं। हालांकि इस मामले में सीआईए व शहर थाना पुलिस की करीब चार टीमें जांच में जुटी हैं। वहीं, पुलिस ने भी चार कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। इसमें शहर थाना एसएचओ सत्यनारायण व चौकी इंचार्ज और संबंधित इलाके के पीसीआर व रायडर चालक शामिल है। इस वारदात के बाद मुख्य डाकघर अधीक्षक ने भी पतराम गेट की शाखा के बाहर तीन नए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पतराम गेट पर डाकघर शाखा के बाहर हैंडपंप से पानी की बोतल भरने जा रहे डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के साथ बाइक से आए दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट की कोशिश की थी, इस दौरान बदमाश कैश के चक्कर में कर्मचारी का पीठू बैग छीनना चाहते थे, जबकि उसके अंदर कोई कैश नहीं बल्कि कर्मचारी का ही जरूरी सामान था। सरे बाजार बदमाश पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग गए थे। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में शहर थाना पुलिस सहित सीआईए की चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्धों को जल्द से जल्द काबू करने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ सुराग नहीं लगे हैं। वहीं, चार पुलिस कर्मचारियों पर भी निलंबन की गाज गिरी है।
विज्ञापन

पतराम गेट की शाखा के बाहर तीन नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पहले भी यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। वारदात शाखा के बाहर हुई थी, इसलिए मुख्य सड़क की लोकेशन पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार, डाक अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed