{"_id":"57b471c44f1c1bd0596eb5e2","slug":"estimate-development-mp-village-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच-सरपंच जल्द जमा करवाएं विकास कार्यों के इस्टीमेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच-सरपंच जल्द जमा करवाएं विकास कार्यों के इस्टीमेट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार दादरी प्रथम और द्वितीय खंड के पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच व पंचों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने की। सांसद ने कहा कि सरपंच व पंचायत समिति सदस्य गांवों के विकास कार्यों संबंधित इस्टीमेट बनाकर पंचायत विभाग में जल्द से जल्द भेजें।
प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास किया जाए। इसलिए हरियाणा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रदेश को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए वर्तमान हरियाणा सरकार ने खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, परिवहन, समाज कल्याण, उद्योग तथा आधारभूत संरचना सहित अन्य क्षेत्रों में अनेक अहम निर्णय लिए हैं। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, भाजपा दादरी जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, तहसीलदार राजकुमार, संजीव महराणा आदि थे।