फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Establishment of Shiv family in the newly built temple of Phoolpura

Bhiwani News: फूलपुरा के नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की स्थापना

Mon, 14 Jul 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Establishment of Shiv family in the newly built temple of Phoolpura
फूलपुरा के नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की स्थापना के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाते विधायक घनश्याम
भिवानी। गांव फूलपुरा में नवनिर्मित शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान शिव परिवार की स्थापना विधि-विधान से की गई। भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के प्रयासों से मंदिर का नवनिर्माण हो सका। इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक सर्राफ का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और गांव फूलपुरा के सरपंच संदीप ने बताया कि फूलपुरा के इस नवनिर्मित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ शिव परिवार की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारियों ने बताया कि अब यह मंदिर गांव के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और यहां नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इस स्थापना समारोह में रोहताश फौजी, कप्तान सुरेंद्र शेखावत, राजेंद्र बॉबी, मुकेश वाल्मीकि, महावीर नंबरदार, सतीश भारिया, पूर्व सरपंच कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed