फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Entrance festival will be organized in government schools from April 1

Bhiwani News: सरकारी स्कूलों में आज मनेगा प्रवेश उत्सव

Mon, 01 Apr 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Entrance festival will be organized in government schools from April 1
भिवानी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से प्रवेश उत्सव का आयोजन होगा। पहले दिन सोमवार को स्कूल में पहला कदम रखने वाले विद्यार्थियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन होगा। इसके लिए पिछले एक माह से गुरुजी घर-घर बच्चों की दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने इस बार सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इसीलिए सभी विद्यालयों में पहली अप्रैल से प्रवेश उत्सव मनाए जाएंगे। इस उत्सव में जिन बच्चों के विद्यालय में नए दाखिले हुए हैं, उनका खास स्वागत होगा। इसके लिए विद्यालय द्वार पर पहले से पढ़ाई करने वाले बच्चे रंगोली सजाएंगे और शिक्षक नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए माला लिए खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

भिवानी जिले में करीब साढ़े सात सौ से अधिक सरकारी विद्यालय हैं, इसमें करीब साढ़े चार सौ राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। ज्यादातर प्रवेश उत्सव प्राथमिक विद्यालयों में ही मनेंगे, क्योंकि इनमें पहली से पांचवीं तक के नए विद्यार्थियों को दाखिल किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को इस बार छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर खास लक्ष्य दिया गया था। इसको पूरा करने के लिए गुरुजी ने भी अपनी जान जान लगा डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने बच्चों को दाखिल कराने के लिए सरकारी योजनाओं की भी दुहाई दी। वहीं बच्चों को सरकार से मिलने वाली सुविधाएं भी गिनाईं। पिछले कुछ अर्से से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या घट रही है। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 20 से भी कम रही, उन्हें नजदीकी स्कूलों में समायोजित कर दिया गया है। इसके बाद गुरुजी पर भी तबादले की गाज गिरी है।


सभी सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में नए विद्यार्थियों का स्वागत फूल माला से किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। इस बार निश्चित तौर पर सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होगा। -संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed