{"_id":"62a4e150a2932500a701564d","slug":"enrollment-of-candidates-with-bogus-slccertificate-will-be-canceled-result-will-be-withheld-bhiwani-news-hsr6340410161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगस एसएलसी\/प्रमाण-पत्र वाले परीक्षार्थियों के एनरोलमेंट रद्द, रोका जाएगा परीक्षा परिणाम : बोर्ड अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोगस एसएलसी/प्रमाण-पत्र वाले परीक्षार्थियों के एनरोलमेंट रद्द, रोका जाएगा परीक्षा परिणाम : बोर्ड अध्यक्ष
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2022 के बोगस एसएलसी व प्रमाण-पत्र वाले परीक्षार्थियों के एनरोलमेंट रद्द करते हुए परीक्षा परिणाम को रोका जा रहा है।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह व सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य के राजकीय व अराजकीय स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अन्य राज्यों के परीक्षार्थियों के एनरोलमेंट रिटर्न के साथ अपलोड किए गए एसएलसी व प्रमाण पत्रों की प्रत्यक्ष सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) करवाने हेतु बोर्ड के अधिकारियों की टीम का गठन करते हुए विभिन्न राज्यों उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भेज कर अभियान चलाते हुए सत्यापन का कार्य दस्ती तौर पर करवाया गया।
डॉ. सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिमी बंगाल व नेपाल इत्यादि के परीक्षार्थियों के एसएलसी व प्रमाण पत्रों की सत्यापन (वेरिफिकेशन) ई-मेल के माध्यम से करवाई गई। उन्होंने बताया कि सत्यापन करवाने उपरांत 10वीं कक्षा के करीब 100 अराजकीय स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 900 और 7 राजकीय विद्यालयों के 13 परीक्षार्थियों की एसएलसी/प्रमाण पत्र बोगस पाए गए हैं। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के 39 अराजकीय स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 74 व 02 राजकीय विद्यालयों के 02 परीक्षार्थियों के एसएलसी/प्रमाण पत्र बोगस मिले हैं।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र बोगस पाए गए हैं, उनके बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी किए गए अस्थायी एनरोलमेंट को रद्द कर दिया गया है। ऐसे सभी अराजकीय स्थायी/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को नियमानुसार जुर्माना लगाते हुए संबद्धता रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनका परिणाम अंतिम निर्णय तक रोक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं तथा उनके भी परीक्षा परिणाम को रोका जा रहा है।
इसके अतिरिक्त कुछ विद्यालयों द्वारा एनरोलमेंट रिटर्न के साथ एसएलसी/प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किए, उन्हें पत्र के माध्यम से शीघ्र दस्तावेज जमा करवाने हेतु लिखा गया है। उन द्वारा संबंधित दस्तावेज उपलब्ध न करवाने के कारण ऐसे सभी परीक्षार्थियों का परिणाम (आरएलई) घोषित किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त करीब 02 विद्यालय जिन द्वारा हरियाणा शिक्षा नियमावली-2003 का उल्लंघन करते हुए निर्धारित आयु से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को दाखिला देते हुए बोर्ड की परीक्षाएं दिलवाई गई है और लगभग 10 विद्यालयों के रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाए जाने के कारण उनका मामला विचाराधीन है और उनके परिणाम रोके गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों द्वारा बोर्ड नियमानुसार जुर्माना जमा करवा दिया है, अब उनका परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।