फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees will not be deployed in their home districts to check the copies of board exams

बोर्ड परीक्षा की काॅपियां जांचने के लिए गृह जिले में नहीं लगेगी कर्मचारियों की ड्यूटी : बोर्ड अध्यक्ष

Sun, 23 Mar 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 23 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Employees will not be deployed in their home districts to check the copies of board exams
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय में पेपर मूल्यांकन ड्यूटी को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेपर मार्किंग के लिए गृह जिले में कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। बोर्ड दो अप्रैल से अपनी मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके लिए लगातार उन्हें कई अध्यापक यूनियन के प्रतिवेदन मिल रहे हैं कि गृह जिले में अध्यापकों से मार्किंग का कार्य करवाया जाए। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। विशेष परिस्थिति में ही अध्यापकों की गृह जिले में ड्यूटी कमेटी तय करेगी।

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में 5 नकलची पकड़े
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को सैनिक विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान एवं संस्कृत व्याकरण भाग प्रथम एवं डीएलएड की परीक्षा में प्रदेश में पांच नकलची पकड़े गए। वहीं, परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा प्रथम से प्रमुख केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक एवं उप-केंद्र अधीक्षक को परीक्षा ड्यूटी कार्यभार से मुक्त कर दिए गए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश कुमार के उड़नदस्ते द्वारा जींद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल के उड़नदस्ते ने पानीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी रेवाड़ी द्वारा परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा प्रथम से प्रमुख केंद्र अधीक्षक रामोतार यादव, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल के केंद्र अधीक्षक नीरज कुमार खातोदिया और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकेरा की उपकेंद्र अधीक्षक नीतू यादव को कार्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर कार्यभार मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक संचालित हुई परीक्षाओं में नकल के 527 मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed