फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees will go on an indefinite strike starting September 15 if a parallel electricity license is issued

Bhiwani News: पैरेलल बिजली लाइसेंस जारी हुआ तो 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे कर्मी

Thu, 10 Sep 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Employees will go on an indefinite strike starting September 15 if a parallel electricity license is issued
भिवानी। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का पैरेलल लाइसेंस जारी करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी कि लाइसेंस जारी होते ही कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

मोर्चा नेता बिजेंद्र सिंह बराड़, इंजीनियर संजय रंगा, नारायण प्रकाश, अशोक गोयत, मनोज बल्लू बामला और कपूर सिंह ने कहा कि बिजली मंत्री, निगम प्रबंधन, कर्मचारी संगठनों व जन संगठनों के विरोध के बावजूद हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग पैरेलल लाइसेंस देने पर आमादा है। सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की नीति किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन


15 सितंबर से सेवाएं ठप करने की चेतावनी
आयोग ने 15 सितंबर या किसी अन्य तारीख को लाइसेंस जारी किया तो प्रदेशभर के कर्मचारी और इंजीनियर उसी दिन से हड़ताल करेंगे। भिवानी के कर्मचारी भी इसमें शामिल होकर बिजली आपूर्ति से जुड़ी सेवाएं ठप करेंगे। मोर्चा लंबित मांगों पर बिजली मंत्री को रिव्यू पत्र भेजेगा। 20 सितंबर तक वार्ता न होने पर आपात बैठक कर बड़े आंदोलन की घोषणा होगी। हरियाणा एग्री डिस्कोम, पैरेलल लाइसेंस और स्मार्ट मीटर के विरोध में जन-जागरूकता अभियान व सोशल मीडिया डिजिटल पैंपलेट अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों को दिया समर्थन
मोर्चा नेताओं ने आमजन व किसानों से आंदोलन के समर्थन की अपील की। उन्होंने हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की मांगें तुरंत हल करने के लिए पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed