फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees removed from Kaushal Rojgar Nigam protested

Bhiwani News: कौशल रोजगार निगम से हटाए गए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Employees removed from Kaushal Rojgar Nigam protested
भिवानी में लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोकते पुलिस कर्मी। 
भिवानी। कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्त कर्मचारियों को हटाने के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पर सर्व कर्मचारी संघ की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सूरजभान जटासरा ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इसमें हटाए गए कर्मचारियों की सेवा में बहाली और उनकी नौकरियों को नियमित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब कर्मचारी नियमित रूप से काम कर रहे हैं, तो उनकी नौकरी भी पक्की होनी चाहिए।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि हटाए गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया, तो 20 अप्रैल को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में बिजली निगम से अशोक गोयत, रोडवेज से राज्य प्रधान नरेंद्र विनोद, डिपो प्रधान अनिल फौजी, पटवार एवं कानून संगठन से विकास राठी, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन से सोमबीर पालुवास, पब्लिक हेल्थ से जिला प्रधान अनिल बागड़ी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed