फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employees protest outside forest divisional officer's office

वन मंडल अधिकारी कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Employees protest outside forest divisional officer's office
भिवानी। वन मंडल अधिकारी द्वारा मजदूरों की मानी गई मांगों को लागू ना करने से गुस्साएं मजदूरों ने मंगलवार को वन मंडल कार्यालय के बाहर मजदूरों ने डेरा डालकर अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता वन मंडल के जिला प्रधान नरेंद्र व संचालन गुलाब सिंह ने किया। इस दौरान जिला प्रधान नरेंद्र ने कहा कि विभाग द्वारा मजदूरों के साथ की जा रही अनदेखी को कभी सहन नहीं किया जाएगा। मजदूर आज अपना हक पाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

मजदूरों ने पिछले दो साल से बकाया वेतन का भुगतान किए जाने, एरियर दिए जाने की मांग की। इस मौके पर वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा के जिला प्रधान नरेंद्र ने कहा कि वन ठेकेदारी प्रथा बंद कर मस्टर रोल प्रणाली लागू किए जाने, हरियाणा वन विभाग में कार्यरत सभी मजदूरों की लिस्ट सार्वजनिक किए जाने, मजदूरों की बढ़ी हई पेमेंट का एरियर वर्ष 2016 से बकाया है उसका भुगतान किए जाने, मजदूरों की पोस्ट स्वीकृत कर सभी मजदूरों को रेगुलर किए जाने, मजदूरों का बैकवेजिज का भुगतान किए जाने, मजदूरों का ईपीएफ व ईएसआई वाले मजदूरों को नियमित का लाभ दिए जाने, मजदूरों को नियमित करने तथा जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये देने, सभी पुराने मजदूरों की वरिष्ठता सूची बनाए जाने, मजदूरों की पहचान के लिए विभाग की तरफ से जैकेट, वर्दी व जूते उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर उनका धरना प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उप प्रधान गुलाब सिंह धनाना, सोमबीर गिगनाऊ जिला कमेटी सदस्य, रामकरण, महेंद्र, जोगेंद्र, गुलशन, इशवंती, गीता, पूनम, वीरमति, रेखा, सुनहेरी, गिननो देवी, रामकिशन, सुरेश, चांदीराम, सुरेश,सावित्री देवी, माया, बबली, धननो, शेर सिंह, सतबीर, राजेश कुमार, सोनू, सोमबीर खोरड़ा, धर्मेंद्र, संजय, शमशेर, दीपक वन मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed