फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employee arrested for fraud of Rs 3.20 lakh from account

Bhiwani News: खाते से 3.20 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी कर्मी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Employee arrested for fraud of Rs 3.20 lakh from account
पुलिस की गिरफ्त में डाकघर से रुपये निकालने का आरोपी डाक कर्मचारी।
लोहारू। उप डाकघर लोहारू में खाताधारक के खाते से करीब 3.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में डाक कर्मचारी मनोज कुमार को बुधवार को जिला अनुसंधान इकाई ने भिवानी से गिरफ्तार किया। आरोपी गांव बेरला, थाना बाढड़ा (जिला चरखी दादरी) का निवासी है और उप डाकघर लोहारू में डाक सहायक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अधीक्षक डाकघर, भिवानी मंडल की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि उप डाकघर लोहारू में खाताधारक राम सिंह के बचत खाते से वर्ष 2025 के दौरान अलग-अलग तिथियों में बिना जानकारी के करीब 3,20,000 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

जिला अनुसंधान इकाई के एएसआई विजेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खाताधारक राम सिंह के नाम से फर्जी विड्रॉल फॉर्म तैयार किए और फर्जी हस्ताक्षर कर वर्ष 2025 में अलग-अलग तिथियों पर राशि निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने 11 दिसंबर 2025 को उक्त राशि खाते में वापस जमा करवा दी थी। पूछताछ में उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उप डाकघर के अन्य 5-6 खाताधारकों के खातों से भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 20 से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed