फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Employee accuses bank manager of beating

कर्मचारी ने बैंक मैनेजर पर लगाए पीटने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Employee accuses bank manager of beating
भिवानी। एचडीएफसी बैंक के शाखा मैनेजर सहित अन्य पर एक कर्मचारी ने पीटने के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मैनेजर सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी सोनू ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक में नौकरी करता है। बैंक मैनेजर सुमित मेहता ने उसे कहा कि आपको बैंक में नहीं आना और बिजनेस नहीं करना है। जब वह बैंक में मैनेजर वरुण से बात होने के बाद पहुंचा तो उसे मैनेजर सुमित मेहता ने लात घूंसे मारे। उसका आरोप है कि आठ दिसंबर की शाम छह बजे मैनेजर सुमित व अन्य ने उसे फिर पीटा। इसमें लगी चोटों का इलाज कराने के लिए उसके भाई ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। सिविल लाइन पुलिस ने सोनू के बयान दर्ज कर मैनेजर सुमित मेहता सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed