फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Emphasis on vaccination, got isolation wards ready

Bhiwani News: वैक्सीनेशन पर दिया जोर, आइसोलेशन वार्ड करवाए तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on vaccination, got isolation wards ready
नागरिक अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगाती स्वस्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण की आशंकित नई लहर के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने वैक्सीनेशन पर जोर दिया है और कोरोना मरीजों के लिए नागरिक अस्पताल सहित सीएचसी पर आइसोलेशन वार्ड तैयार करवाए हैं। ताकि अगर अचानक से मरीज बढ़ते है तो हालात बिगड़े हैं। हालांकि जिले में कोरोना का अभी कोई नया मरीज सामने नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए नागरिक अस्पताल और सीएचसी स्तर पर सैंपलिंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना जांच के 160 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आएगी। जिले में अभी तक कोरोना के 27196 संक्रमित सामने आए, जिनमें से 26525 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 671 ने अपनी जान गवाई। फिलहाल जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं है।
विज्ञापन

--
जिले में वैक्सीनेशन के आंकड़े
जिले में अब तक 5658 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली, 5642 को दूसरी और 3045 को बूस्टर डोज लगाई है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में 4951 को पहली, 5072 को दूसरी और 866 को बूस्टर डोज लगाई है। वहीं 12 से 14 साल के बच्चों में 38950 में से 22835 को पहली और 16252 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं, 15 से 17 साल के किशोरों में 61900 में से 48608 को पहली और 38922 को दूसरी डोज लगाई है। जिले के 18 से 44 साल के युवाओं में 540542 में से 537408 को पहली, 502993 को दूसरी और 28908 को बूस्टर डोज लगाई है। इस तरह 45 से 60 साल के लाभार्थियों में 180180 में से 172446 को पहली, 171184 को दूसरी और 17664 को बूस्टर डोज लगाई है। जिले के बुजुर्गों में 135162 को पहली, 133665 को दूसरी और 23312 को बूस्टर डोज लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भिवानी और तोशाम में बनाए ऑक्सीजन प्लांट
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में प्रति मिनट 1000 लीटर ऑक्सीजन आपूर्ति का प्लांट बनाया है। वहीं, तोशाम में प्लांट भी प्रति मिनट 350 लीटर का तैयार हो चुका है। सिवानी में भी प्लांट का काम जारी है। कोरोना मरीजों के लिए वार्ड नंबर नौ में 36 बेड की व्यवस्था की है। अगर कोरोना के मरीज बढ़ते हैं तो दूसरे वार्डों को भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। वहीं प्रत्येक सीएचसी पर भी पांच-पांच बेड आरक्षित किए हैं। फिलहाल कोरोना का जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं है।
--
नागरिक अस्पताल में 215 बेड ऑक्सीजन सुविधा
नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके माध्यम से आइसोलेशन और आईसीयू में ऑक्सीजन बेड तैयार किए हैं। अस्पताल में 215 बेड पर फ्लो मीटर लगाकर बेड तैयार किए हैं, जबकि अन्य बेड पर पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की हुई है। इसके साथ ही अस्पताल में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए 35 बेड का नीकू आईसीयू तैयार किया है। इनमें 14 साल तक के बच्चों को एडमिट किया जाएगा।

---
कोरोना संक्रमण की नई लहर की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। नागरिक अस्पताल और सीएचसी पर कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, जिले में दो प्लांट बनकर तैयार है। नागरिकों से अपील है कि लापरवाही न बरतें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। साथ ही घबराएं नहीं जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed