फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eleven KV power wire broke and fell on young man in Bhiwani, Scorched to death on spot

Bhiwani: युवक पर इलेवन केवी बिजली तार टूटकर गिरा; मौके पर मौत, परिजनों ने लगाए बिजली निगम पर लगाए आरोप

Sat, 20 Jan 2024 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

भिवानी में गांव धिरानाकलां निवासी 33 वर्षीय सोमबीर शुकवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से खेतों की तरफ बने प्लाट में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में इलेवन केवी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से सोमबीर ने करंट से झुलस कर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Eleven KV power wire broke and fell on young man in Bhiwani, Scorched to death on spot
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी में गांव धिरानाकलां में शुक्रवार देर रात को इलेवन केवी बिजली तार टूटकर गिरने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना निगम अधिकारियों को दी। जिसके बाद चालू लाइन को काटा गया वहीं शव को शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए।

विज्ञापन


गांव धिरानाकलां निवासी 33 वर्षीय सोमबीर शुकवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से खेतों की तरफ बने प्लाट में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में इलेवन केवी लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिसकी वजह से सोमबीर ने करंट से झुलस कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो पावर हाउस में सूचना देकर चालू लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं जूईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी जगदीश ने परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई की।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed